MP Board 10th-12th Exam 2024: आज से बोर्ड परीक्षा, जानें इस बार क्या किए गए 5 नए बदलाव

MP Board 10th-12th Exam 2024: इस बार परीक्षा कक्षों तक पेपर पहुंचने की प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की निगरानी बढ़ा दी गई है।

mp Board Exam 2024

मध्यप्रदेश में आज से बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन

MP Board 10th-12th Exam 2024: मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज और कल से शुरू हो रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए नए सख्त नियम लागू किए गए हैं। शिक्षा मंडल के अधिकारियों के अनुसार इस बार परीक्षा सेंटरों में केंद्राध्यक्ष भी अपने पास मोबाइल नहीं रख सकते हैं। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल करीब 9.93 लाख छात्र परीक्षा देंगे। वहीं, 12वीं में इस बार कुल तकरीबन 7.14 लाख छात्र बोर्ड एग्जाम देने बैठ रहे हैं।

इस बार यह नए नियम किए गए लागू

विज्ञापन
  • प्रश्नपत्र का पैकेट परीक्षा केन्द्र में ही खोला जाएगा।
  • कलेक्टर प्रतिनिधि प्रश्न पत्र को थाने से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाएगा।
  • परीक्षा कंट्रोल रूम में लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारी भी रहेंगे।
  • परीक्षा केंद्राध्यक्ष अपने पास मोबाइल नहीं रख सकता।
  • पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की निगरानी बढ़ी।
  • परीक्षा कक्षों तक पेपर पहुंचने की प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग।

सुबह 9 से 12 है पेपर का समय

जानकारी के अनुसार आज से 10वीं के बोर्ड एग्जाम हैं। सुबह सात बजे से ही सेंटरों पर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचने लगे थे। इस दौरान उनके स्कूल के टीचर भी मौजूद रहे। टीचर लास्ट मिनट बच्चों को एग्जाम के लिए टिप्स देते नजर आए। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा दिखी। एक-एक कर बच्चों के परीक्षा पत्र जांच कर उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था। आपको बता दें कि पेपर 9 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। जिला शिक्षा विभाग ने बच्चों को पहले आसान या उन प्रश्नों को हल करने की सलाह दी जो उन्हें आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ