अनूपपुर हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने जताया दुख, मृतकों को परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा

मध्यप्रदेश के अनूपपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया जिस पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

Cm dr yadavb (3)

सीएम डॉ. मोहन ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. जिले में पुष्पराजगढ़ के बिजौरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. इस हादसे में कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इन श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है.

विज्ञापन

हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :

राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ