MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में कई दिग्गज मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, देखें संभावित नए चेहरों की लिस्ट

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में जून के अंत तक बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक 20 से 30 जून के बीच 5 से 6 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि 7 से 8 नए चेहरों को मौका मिलेगा. इस बड़े बदलाव में वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को हटाकर राज्यसभा भेजे जाने की भी चर्चा तेज है.

mohan yadav
विज्ञापन

Mohan Yadav Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सूबे की मोहन यादव सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार और फेरबदल अगले महीने जून में होने जा रहा है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 से 30 जून के बीच कभी भी मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं और ठीक उसके बाद नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. 2023 में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब मंत्रिमंडल में इतना बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा. इस समय कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 31 सदस्य शामिल हैं.

कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद सिंह की हो सकती है छुट्टी!

इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा कद्दावर नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर है. राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि विजयवर्गीय को कैबिनेट से हटाकर राज्यसभा भेजा जा सकता है. वहीं एक और बड़े चेहरे प्रह्लाद सिंह पटेल को केंद्रीय संगठन में कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठता के चलते ये दिग्गज नेता कैबिनेट के मौजूदा ढांचे में पूरी तरह सहज नहीं आ पा रहे हैं.

विज्ञापन

इन मंत्रियों पर भी गिर सकती है गाज

दिग्गजों के अलावा विवादों और खराब परफॉर्मेंस के आधार पर भी कुछ मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है. विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे मंत्री विजय शाह की कुर्सी पर खतरा सबसे ज्यादा है. उनके अलावा पंचायती राज मंत्री राधा सिंह, शहरी प्रबंधन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार को भी मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों सभी मंत्रियों के कामकाज की कड़ी समीक्षा की है, जिसके बाद ही यह फैसला लिया जा रहा है.

इन नए और युवा चेहरों को मिल सकती है जगह

सूत्रों के अनुसार, खाली होने वाले पदों पर जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की तैयारी है. सागर जिले से विधायक शैलेंद्र जैन या प्रदीप लारिया में से किसी एक का मंत्री बनना लगभग तय है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी प्रमुराम चौधरी और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह की भी कैबिनेट में वापसी हो सकती है. इसके साथ ही इस बार कुछ नए, युवा और महिला चेहरों को शामिल कर आदिवासी समुदाय को प्रतिनिधित्व देने पर पार्टी का विशेष जोर रहेगा. कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ