हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत में गृहयुद्ध की आशंका जताने वाले विधायक से बीजेपी ने किया किनारा, कांग्रेस ने बोला हमला

मध्यप्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग नहीं दी गई, तो भारत में भी गृहयुद्ध जैसे हालात बन सकते हैं. उन्होंने पड़ोसी देशों की अस्थिरता का हवाला देते हुए 18 से 30 वर्ष के युवाओं को तैयार करने की बात कही. इस बयान से सियासी भूचाल आ गया है.

विज्ञापन
बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य

नेपाल में गृहयुद्ध और पड़ोसी मुल्कों के हालात का हवाला देकर मध्यप्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने ऐसा बयान दे डाला, जिसने सियासत में बवाल खड़ा कर दिया है. शाक्य ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग नहीं दी गई तो भारत भी गृहयुद्ध की चपेट में आ सकता है. उन्होंने मंच पर मौजूद जिलाधिकारी से कहा था कि युवाओं को ट्रेनिंग दें. उनके इस बयान से अब बीजेपी ने किनारा कर लिया है और कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है.

गुना में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो–बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक पन्नालाल शाक्य ने पड़ोसी मुल्कों का हाल गिनाते हुए कहा था कि लंका में आग लग गई, बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया, अफगानिस्तान की हालत खराब है, वहां भी ऐसा उलट-पलट हो गया. पाकिस्तान में आतंकवादियों की फौज पैदा हो रही है और कल की बात है कि नेपाल को भी बर्बाद कर दिया लोगों ने.

उन्होंने कहा कि अब सबकी निगाहें हिंदुस्तान के ऊपर बनी हुई हैं, केवल हिंदुस्तान के ऊपर. अगर हमने इस पर गौर नहीं किया और 18 से 30 साल के लोग तैयार नहीं किए तो याद रखना, ऐसे कई घटनाक्रम हुए हैं कि देश के अंदर भी गृहयुद्ध छिड़ जाए. उन्होंने कलेक्टर से भी कह दिया कि 18 से 30 साल के युवाओं के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग जरूरी करें.

गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का यही बयान अब बीजेपी के लिए गले की हड्डी बन गया है. कांग्रेस ने इसे खतरनाक बताते हुए बीजेपी से सवाल पूछ डाले, वहीं बीजेपी ने अपने ही विधायक से किनारा कर लिया है.

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि 11 साल से मोदी जी का राज है. अगर देश में इन परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है तो इसका जवाब सरकार को देना चाहिए. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि पन्नालाल शाक्य का बयान पार्टी लाइन से अलग है और ऐसे बयान स्वीकार्य नहीं हैं. नेतृत्व इस पर संज्ञान लेगा.

यह भी पढ़ें: अजब MP के गजब अफसर, सत्यनारायण कथा के लिए वरिष्ठ अधिकारी ने जारी की नोटशीट, कांग्रेस ने बोला हमला

एक तरफ बीजेपी विधायक गृहयुद्ध की आशंका जता रहे हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस इस पर सरकार को घेर रही है. जवाब में बीजेपी ने अपने ही विधायक के बयान से पल्ला झाड़ लिया है और कहा है कि उनका बयान पार्टी लाइन से अलग है और नेतृत्व इसका संज्ञान लेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें