BJP MLA Grandson Suicide Indore MP: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पोते ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम विजय दांगी है। 19 साल के विजय ने जहर खाकर अपनी जान दी है। हालांकि विजय की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जान देने से पहले विजय ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसके जरिए पुलिस विजय की मौत की वजह जानने में जुटी है।
परिवार को ना करें परेशान- विजय
दरअसल ये मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का है। राजगढ़ के खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारीलाल दांगी का पोता विजय दांगी इंदौर में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। हालांकि विजय ने अचानक अपनी जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक सुसाइट नोट बरामद हुआ। विजय दांगी ने इस नोट में परिवार को परेशान ना करने की बात कही है।
Vijay Dangi Suicide Madhya Pradesh
मौत की वजह नहीं आई सामने
विजय दांगी ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं, घर वालों को परेशान ना किया जाए। हालांकि विजय ने इस नोट में अपनी मौत की असली वजह नहीं बताई है। आमतौर पर ऐसे सुसाइड केसों में पुलिस का शक परिवार पर जाता है। मगर विजय के सुसाइड नोट से साफ है कि उसकी मौत के पीछे परिवार का कोई हाथ नहीं है।
दोस्तों पर हुआ शक
बता दें कि विजय दांगी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज लिया है। वहीं पुलिस विजय की मौत का सच पता लगाने में जुटी है। गांधीनगर थाने की पुलिस ने मामले पर शिकायत दर्ज कर ली है और मामले पर जांच जारी है। पुलिस का शक विजय के दोस्तों पर है। ऐसे में मुमकिन है कि पुलिस विजय के दोस्तों से मिलकर पूछताछ कर सकती है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines