Bhopal Van Vihar: अगर आप वन विहार नेशनल पार्कों में घूमने के शौकीन है, तो यह खबर आपकों जाननी चाहिए। जो राजधानी भोपाल के वन विहार से जुड़ी हुई है। यहां हाल ही जानवरों की गिनती हुई है। जिसमें कुच जानवरों की संख्या बढ़ गई है जबकि कुछ जानवरों की संख्या कम भी हुई है।
भोपाल वन विहार में कुल 1510 जानवर
राजधानी भोपाल के वन विहार में कुल 1510 जानवर हैं। जिनमें कुल 121 जानवर बाड़े में हैं, जबकि 1383 जानवर खुले में घूम रहे हैं। जानवरों की संख्या की ताजा रिपोर्ट वन विहार प्रबंधन ने जारी की है। खास बात यह है कि वन विहार में आपको हिरण, लकड़बग्घा, तेंदुआ, मगर-घड़ियाल, शेर, टाइगर, भालू, , चीतल, सांभर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि यहां जानवरों की संख्या कम भी हुई है।
ये जानवर बाड़े में हैं
जिन जानवरों को बाड़े में रखा गया है उनमें शेर, बाघ, सफेद बाघ, तेंदुआ, भालू, लकड़बग्गा, मगरमच्छ, गौर (बायसन), पहाड़ी कछुए, जलीय कछुए और घड़ियाल शामिल हैं। इन सभी जानवरों को बाड़े में रखा गया है। क्योंकि यह जानवर खतरनाक माने जाते हैं।
ये जानवर क्वारेंटाइन सेंटर में हैं
वहीं कुछ जानवरों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। जिन जानवरों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। उनमें तेंदुआ और अफ्रीकन कछुए शामिल हैं। इन्हें बाद में क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद ही बाहर निकाला जाएगा।
खुले में घूमने वाले जानवर
वहीं जो जानवर खुले में घूम रहे हैं। उनमें चीतल, सांभर, नीलगाय, जंगली सूअर, मोर, सियार, लंगूर, काला हिरण, चौसिंगा, सेही, बारहसिंगा, जंगली बिल्ली, चिंकारा, पेंगोलिन शामिल हैं। ये सभी जानवर आराम से खुले में घूम रहे हैं।
विन विहार में जानवरों की संख्या
- कुल 3 शेर, 12 बाघ, एक सफेद बाघ, 10 तेंदुए, 20 भालू
- 478 चीतल, 382 सांभर, 114 मोर
ये जानवर कम हुए ये बढ़ गए
2017 में खुले में घूमने वाले जानवरों की संख्या 1149 थी, जो 2021 में बढ़कर 1429 पहुंच गई है। वहीं 2022 में हुई गणना में इनकी संख्या बढ़ गई और यह 1652 तक पहुंच गई है। बता दें कि वन विहार में मोर आधे रह गए हैं। जबकि चीतल-घड़ियाल और सांभरों की संख्या भी कम हुई है। वहीं लंगूर, जंगली सुअर की संख्या बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
18 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines