ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भोपाल में बड़ा हादसा! मुंडन कराने जा रहे 13 लोग घायल

भोपाल में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गए, जिसमें 3 की स्थिति गंभीर है। परिवार बच्चें के मुंडन के लिए जा रहा था। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Bhopal Accident
विज्ञापन

भोपाल में एक बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके कारण करीब 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के लोग अहमदपुर जा रहे थे और सभी ट्रॉली में सवार थे। इस घटना में 3 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परिवार बच्चे के मुंडन के लिए जा रहा था, लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और पलटने के कारण कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे 25 लोग 

यह परिवार ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के राताताल गांव से सीहोर के अहमदपुर जा रहा था, जहां बच्चे का मुंडन होने वाला था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 25 लोग सवार थे। ढलान आने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और फिर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग दूर जाकर गिरे, हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में जनहानि की खबर नहीं है।

घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ