MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में बन रहे थे महिलाओं के अश्लील वीडियो, नोएडा के बाद भोपाल में मिला कैमरा

Madhya Pradesh Bhopal News : मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ा मामला सामने आया है। एमआरआई के चेंजिंग रूम में छिपा हुआ कैमरा मिला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को अपनी कस्टडी में ले लिया।

MP CCTV Case

भोपाल के चेंजिंग रूम में मिला कैमरा।

विज्ञापन

Madhya Pradesh Bhopal News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के बाद अब मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भोपाल के चेंजिंग रूम में छिपा हुआ एक कैमरा मिला, जिससे महिलाओं के अश्लील वीडियो बन रहे थे। इस मामले में महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस की जांच में कर्मचारी के मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो मिले। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह मामला मालवीय नगर के एमआरआई सेंटर का है, जहां चेंजिंग रूम की छत पर एक मोबाइल फोन छिपाया गया था। इस मोबाइल फोन के कैमरे से महिलाओं की रिकॉडिंग की जा रही थी। एक महिला चेंजिंग रूम गई तो उसकी नजर इस कैमरे पर पड़ी। इसके बाद उसने अपने पति को इस मामले की जानकारी दी। महिला के पति ने कर्मचारियों से मामले की शिकायत की।

विज्ञापन

पुलिस ने MRI सेंटर के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

जांच में पता चला कि एमआरआई सेंटर के एक कर्मचारी का मोबाइल था, जो अपने साथियों के साथ मिलकर चेंजिंग रूम में महिलाओं का वीडियो बना रहा था। महिला और उसके पति ने अरेरा हिल्स थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और चेंजिंग रूम को सील कर दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जानें क्या बोले डीसीपी?

इसे लेकर डीसीपी संजय अग्रवाल ने कहा कि आरोपी कर्मचारी के मोबाइल फोन में कई वीडियो मिले, जिसमें शिकायतकर्ता महिला की 27 मिनट की रिकॉर्डिंग और एक अन्य महिला का भी वीडियो शामिल है। मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। अब पुलिस एमआरआई सेंटर के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी करेगी।

विज्ञापन

नोएडा के प्ले स्कूल में भी मिला था कैमरा

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले नोएडा के प्ले स्कूल के शौचालय में हिडन कैमरा मिला था। एक महिला टीचर ने इस कैमरे को देखा और इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने प्ले स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ