Madhya Pradesh: राजगढ़ अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप चोरी, 12 नवजातों की सांस अटकी...

Madhya Pradesh: मेडिकल स्टाफ ने तुरंत बैकअप जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर स्थिति को संभाला। जांच की तो पता चला कि चोर वार्ड का 10-15 फीट लंबा कॉपर पाइप चोरी कर ले गए हैं। 

rajgarh, newborns gasping, thieves steal oxygen pipe, Madhya Pradesh

प्रतिकात्मक फोटो

विज्ञापन

Madhya Pradesh newborns gasping thieves steal oxygen pipe: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में उस समय कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में ऑक्सीजन सप्लाई होने का अलर्ट बजा। उस समय वार्ड में भर्ती 12 नवजात ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

जांच में पता चला कि किसी ने तो ऑक्सीजन सप्लाई पाइप ही चोरी कर ली थी

मेडिकल स्टाफ ने तुरंत बैकअप जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर स्थिति को संभाला। इस पूरे मामले की सूचना सीनियर डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन को दी गई। मौके पर डॉक्टरों ने आकर बच्चों की मेडिकल जांच की और जब प्रशासन ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि किसी ने तो ऑक्सीजन सप्लाई पाइप चोरी कर ली है।

विज्ञापन

अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ये पूरा मामला मंगलवार रात का है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थितर है। जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने जब जांच की तो पता चला कि चोर वार्ड का 10-15 फीट लंबा कॉपर पाइप चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। अब पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की गई है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

मामले की जांच के लिए टीम गठित 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस माथुर और अन्य मेडिकल टीम ने तुरंत मौके पर स्थिति को संभाला। वार्ड में बैकअप सिलेंडर से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू की गई, जिससे किसी भी जानमाल की हानि होने से रोका जा सका। राजगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. किरण वाडिया ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ