MP Politics: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही अभी तीन महीने का वक्त बाकि है। लेकिन नेताओं ने चुनाव को लेकर अपने विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के एक सीनियर विधायक ने अपने उत्तराधिकारी का नाम घोषित करते हुए उसे आगामी चुनाव लड़ाने का ऐलान भी कर दिया है। जिससे माना जा रहा है कि यह दिग्गज इस बार चुनाव मैदान में नहीं होगा।
आरिफ अकील ने बेटे को बनाया उत्तराधिकारी
दरअसल, एमपी में कांग्रेस के सीनियर विधायक और दिग्गज नेता आरिफ अकील ने अपने दूसरे नंबर के बेटे को अपना उत्तराधिकारी बताया है। उन्होंने राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में बेटे को अगला चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। आरिफ अकील ने कहा कि आने वाले चुनाव में आप वली अहद यानि मेरे उत्तराधिकारी मझले बेटे आतिफ अकील को अपना समर्थन दे। जिससे माना जा रहा है कि आरिफ अकील इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
परिवार में बढ़ सकती है कलह
हालांकि आरिफ अकील के इस दावे से उनके परिवार में कलह बढ़ सकती है। क्योंकि आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील और बड़े बेटे माजिद अकील ने टिकट के लिए दावेदारी की है। ऐसे में जैसे ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का ऐलान किया तो इशारों ही इशारों में उनके छोटे भाई ने उनका विरोध भी किया। दरअसल, आरिफ अकील 6 बार से विधायक हैं। लेकिन फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। जिससे माना जा रहा है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन उनके समर्थन की जरुरत भी कांग्रेस को सबसे ज्यादा होगी।
बता दें कि भोपाल उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। पिछले 6 चुनावों से कांग्रेस यहां से लगातार जीतती आ रही है। ऐसे में इस सेफ सीट को लेकर आरिफ अकील के परिवार में ही कई दावेदार खड़े हो गए हैं।
कौन हैं आरिफ अकील
आरिफ अकील कांग्रेस के सीनियर विधायक हैं। वह भोपाल उत्तर सीट से 6वीं बार विधायक चुने गए थे। आरिफ अकील दिग्विजय सिंह की सरकार और 15 महीने की कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। आरिफ अकील एमपी में कांग्रेस का बड़ा अल्पसंख्यक चेहरा माने जाते हैं। लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से इस बार उनका चुनाव लड़ना तय नहीं है। बता दें कि आरिफ अकील ने जब यह ऐलान किया तब सीनियर विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी उनके साथ मौजूद थे।
ये भी देखें: मंदिर परिसर में Model Resmi Nair ने कराया अश्लील फोटोशूट,भड़के हिंदू संगठन
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines