'गले में बांधा पट्टा, भौंकने को कहा...', भोपाल में धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपियों के घर पर चला हथौड़ा
Edited By Bhola Sharma

Bhopal News
Edited By Bhola Sharma

Bhopal News
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के गले में पट्टा डाला गया। फिर उसे घसीटा गया और कुत्ते की तरह भौंकने के लिए कहा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सरकार और पुलिस एक्टिव हो गई है। आरोप है कि युवक पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला गया।
वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को पुलिस ने 6 आरोपियों पर केस दर्ज किया। तीन आरोपी फैजान खान, समीर खान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोपियों पर एनएसए लगाए जाने की जानकारी दी है। आरोपियों के घर पर हथौड़ा भी चलाया गया।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1670761101112520705?s=20
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय प्रशासन ने युवक को परेशान करने और पिटाई करने के आरोपी समीर खान के घर को ढहा दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर हुई। सीएम ने भोपाल पुलिस आयुक्त को समीर, फैजान और साजिद नाम के तीन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
गृहमंत्री ने कहा कि आरोपियों को 4-5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया, बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। हम भोपाल में ऐसी कार्रवाई करेंगे कि इससे पूरे राज्य में एक संदेश जाएगा।
वायरल वीडियो कथित तौर पर टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में बनाया गया था। वीडियो में विजय रामचंदानी नाम का शख्स अपने गले में पट्टा बांधे हुए सामने खड़े छह लोगों से माफी मांगता नजर आ रहा है। पीड़ित ने छह लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
जोन तीन के डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि वीडियो एक महीने पुराना है, जो कल रात सामने आया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए हमने जबरन धर्मांतरण, अपहरण के आधार पर FIR दर्ज की है। 6 लोगों का नाम सामने आया है, जिसमें 3 का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। इन तीनों को हिरासत में लिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: