Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

भिंड कलेक्टर ने अनाथ लड़की का कन्यादान कर पेश की मिसाल, निभाया मां-बाप का फर्ज

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी रुचि शिवा ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही है। दरअसल, उन्होंने एक अनाथ लड़की का कन्यादान किया है। पढ़ें भिंड से धर्मेंद्र ओझा की रिपोर्ट।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 6, 2025 13:27
Bhind News

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से दिल को छूने वाला एक मामला आया है। यहां भिंड कलेक्टर और उनकी पत्नी ने इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी रुचि शिवा ने एक अनाथ लड़की का कन्यादान किया है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और रुचि शिवा ने 5 मई को लहार की रहने वाली वर्षा दोहरे का कन्यादान दिया।

शादी के पहले भाई की मौत

जानकारी के अनुसार, वर्षा के माता-पिता का निधन सालों पहले ही हो गया था। रिश्ते के नाम पर वर्षा के पास सिर्फ उसका भाई था, जो वर्षा की शादी के लिए पैसे जोड़ रहा था। उसने वर्षा की शादी भी तय कर दी थी। लेकिन शादी के कुछ दिन पहले ही एक ट्रैक्टर एक्सीडेंट में उसके भाई की मौत हो गई। इससे वर्षा के ऊपर एक बार फिर से दुखों का पहाड़ टूट गया। जैसे ही इसकी जानकारी भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हुई, तो उन्होंने वर्षा का कन्यादान देने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

कन्यादान के लिए आगे भिंड कलेक्टर

इसके बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इस बारे में वर्षा के मौसी-मौसा से बात की, तो वह राजी हो गए। इसके बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने 5 मई को अपनी पत्नी के साथ लहार में वर्षा की शादी में शामिल हुए और उसका कन्यादान दिया। इस दौरान कलेक्टर संजीव ने कहा कि अब हम सब वर्षा का परिवार हैं। उसे कोई भी कष्ट होगा, तो हम उसके लिए आगे खड़े रहेंगे। इसके बाद पूरे क्षेत्र में कलेक्टर संजीव की खूब तारीफ हो रही है।

ग्वालियर में पहली बार हुआ ये काम

बता दें कि ग्वालियर-चंबल संभाग में ऐसा पहली बार होगा जब कोई कलेक्टर किसी बच्ची का कन्यादान दे रहा है। इससे समाज में एक बहुत ही अच्छा संदेश जाता है। वहीं, दूल्हा सोनू दोहरे ने बताया कि बहुत अच्छा लगा कलेक्टर भिंड आए और हमारी शादी में शामिल हुए। लड़की के मौसा ने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है। बहुत अच्छा लग रहा है, हमें गर्व है कि कलेक्टर भिंड अपने परिवार के साथ शादी में आए और बेटी का कन्यादान किया।

यह भी पढ़ें: होटल में खाने की जगह न मिलने पर राज्यमंत्री ने दिखाई दबंगई, किचन का सीसीटीवी फुटेज वायरल

क्या बोले भिंड कलेक्टर?

इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बहुत अच्छा लगा आज इस तरीके के आयोजन में शामिल होकर। जब उनसे पूछा गया कि लड़की के मां-बाप नहीं हैं और हाल ही में उसके भाई का देहांत हो गया, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। लेकिन हम सब उसका परिवार हैं, उसे कोई भी कष्ट होगा।

First published on: May 06, 2025 01:27 PM

संबंधित खबरें