---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल की सभा के बाद MP की 230 सीटों पर तैयारियों में जुटी AAP, बीजेपी-कांग्रेस ने साधा निशाना

MP Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ग्वालियर में हुई अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली के बाद पार्टी ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। आप के मैदान में उतरने के बाद बीजेपी कांग्रेस ने भी निशाना साधा […]

---विज्ञापन---

MP Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ग्वालियर में हुई अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली के बाद पार्टी ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। आप के मैदान में उतरने के बाद बीजेपी कांग्रेस ने भी निशाना साधा है।

देश में तेजी से बढ़ा आप का ग्राफ

दरअसल, आम आदमी पार्टी का ग्राफ देश में तेजी से बढ़ा है। पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी हासिल हो गया है। मध्य प्रदेश में साल 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही गुजरात पंजाब और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी का सियासी समीकरण बिगाडा है, ऐसे में मध्य प्रदेश में इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान क्या आम आदमी पार्टी कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे के बीच उनके समीकरण को बिगाड़ने में सफल होगी, यह सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

---विज्ञापन---

दिल्ली में सरकार

विधानसभा चुनाव 2013, 2015 के बाद 2018 में AAP ने कांग्रेस से सत्ता छीनी है। तीन बार आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल CM बने, 2020 चुनाव में जहां AAP ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस लगातार दो बार के विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई।

पंजाब में बनाई सरकार

पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में आप ने जोरदार एंट्री की थी। जबकि 2022 के चुनाव में प्रदेश की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस 18 और बीजेपी दो सीटों पर जीती है। आप ने जहां 72 सीटो का इजाफा किया तो वहीं कांग्रेस का बड़ा नुकसान करते हुए सीधे 59 सीटो का नुकसान किया।

---विज्ञापन---

वहीं बात अगर गुजरात की जाए तो 182 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में बीजेपी ने 156, आप ने 5 और CONG ने 17 सीटें जीती। कांग्रेस ने 2017 में 77 सीटें जीती थी, लेकिन 2022 चुनाव में AAP ने करीब 13 फीसदी वोट हासिल किये और 35 सीटों पर दूसरे नंबर पर रहते हुए कांग्रेस को सीधे 60 सीटो का नुकसान किया। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोट में सीधे सेंधमारी की और कांग्रेस का गुजरात में सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हो गया।

एमपी में भी एंट्री

मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता मिली। सिंगरौली में पार्टी के मेयर ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा कई शहरों में पार्टी के अच्छे खासे पार्षद चुनकर आए। इसके अलावा कई सीटों पर भी पार्टी दूसरे नंबर पर रही। ऐसे में अब आप विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने बताया बीजेपी की B टीम

इन आंकड़ों के वजह से ही कांग्रेस पार्टी का बड़ा आरोप सामने आया है कांग्रेस का कहना है कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की B पार्टी है और वह सीधे तौर पर उनकी पार्टी के वोट बैंक में सीधे सेंधमारी करती है। मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी बीजेपी को मदद करने के लिए सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन इस बार मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है यही वजह है कि कांग्रेस को सरकार बनाने में कामयाब हासिल होगी।

बीजेपी का पलटवार

वहीं कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी चुटकी लेते हुए कह रही है कि कांग्रेस को अभी से ही अपनी हार का डर सताने लगा है, यही वजह है कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को बीजेपी की मदद करने वाली B टीम बता रही है, हकीकत ये है कि बीजेपी का खुद का वोट बैंक है और प्रदेश की जनता बीजेपी के वादों और इरादों को जानते हुए एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाबी दिलाएगी।

---विज्ञापन---

आप लोगों के भलाई के लिए काम करती है

बीजेपी और कांग्रेस के दावों से इतर आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक बीएस जून का कहना है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे के लिए उनकी पार्टी को B टीम कहते है, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ लोगों की भलाई के लिए काम करने वाली पार्टी है। मध्यप्रदेश में BJP और CONG से जनता त्रस्त हो चुकी है,जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है और आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में बीजेपी को शिकस्त देते हुए अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल करेगी।

ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट

---विज्ञापन---
First published on: Jul 03, 2023 04:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola