Bhopal Car IT Raid: मध्य प्रदेश के भोपाल में रातीबड़ क्षेत्र के मेंडोरी के जंगल में देर रात एक लावारिस कार ने हड़कंप मचा दिया। कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये मिले हैं। आईटी की रेड में ये खुलासा हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में कैश और सोना मिलने से अधिकारी भी हैरान रह गए। डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि देर रात मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। लोगों ने बताया कि एक लावारिस क्रिस्टा कार खाली प्लॉट पर खड़ी है। जिसमें 6 से 7 बैग रखे हैं। कैश का अंदेशा होने पर हमने आयकर विभाग को सूचना दी।
IT की कार्रवाई से बचने की जुगत का अंदेशा
डीसीपी ने आगे बताया कि आयकर विभाग के पहुंचने के बाद कार का कांच तोड़ा गया। इस कार में अंदर से बैग बाहर निकले। इसमें 52 किलो सोना और लगभग 10 करोड़ रुपये निकले हैं। आशंका है कि आयकर विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए ही ये पैसा वहां छुपाकर रखा गया था। फिलहाल आयकर विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि इनोवा कार चंदन सिंह गौर के नाम से रजिस्टर्ड है। जो कि ग्वालियर के निवासी हैं। आयकर विभाग उनसे पूछताछ करेगा।
100 से ज्यादा पुलिकर्मियों की रेड
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की कार्रवाई में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। आयकर विभाग लगातार वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने इंदौर और भोपाल में कंस्ट्रक्शन कंपनी के 51 ठिकानों पर रेड की थी।
ये भी पढ़ें: MP Assembly Winter Session: आखिरी दिन भी प्रदर्शन और हंगामा; शोर शराबे के बीच स्थगित हुई विधानसभा
कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी
बता दें कि भोपाल में पिछले 3 दिन से अलग अलग एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। एक कार्रवाई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कुछ बिल्डरों पर की गई है। इस कार्रवाई में कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिली है। इसमें कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस और इनकम टैक्स यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा कार में पैसे और सोना कौन छोड़ गया।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines