ग्वालियर: सेल्समेन की तरह दिखने वाले कुछ शातिर ठग मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक्टिव हैं। आप भी सावधान हो जाएं क्योंकि ये बदमाश बड़ी ही चालाकी से पलक झपकते ही आपके घर पर हाथ साफ कर कब जेवर उड़ा दें पता भी चलता है। इसके साथ ही इन फर्जी सेल्समैन का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। वहीं पुलिस भी इनकी तलाश में जुटी हुई है।
जानाकारी के मुताबिक सीसीटीवी में 2 चेहरे कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी कंपनी के सेल्समैन की तरह पैंट-शर्ट पहनकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं। बदमाश जेवर और बर्तन चमकाने का झांसा देते हुए मौका पाते ही ठगी कर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला ग्वालियर के तानसेन नगर से सामने आया है जहां ठगों ने बर्तन चमकाने के बहाने एक घर से सोने चांदी के जेवरात ठग फरार हो गए।
आप भी हो जाएं सावधान
दरअसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर में रहने वाली सीमा श्रीवास्तव के घर दो युवक सेल्समैन बनकर पहुंचे। खुद को एक पाउडर कंपनी का मार्केटिंग एजेंट बताकर सीमा श्रीवास्तव के घर का दरवाजा खटखटाया और बर्तन चमकाने का झांसा दिया। पहले मंदिर में रखे बर्तन चमकाए फिर घर के गहने मंगवा लिए।
गर्म पानी के बहाने जेवर ले उड़े बदमाश
इस दौरान महिला को झांसे में लेते हुए गर्म पानी और हल्दी मंगवाई, लेकिन जब महिला लौट कर आई तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। क्योंकि बर्तन चमकाने वाले सेल्समैन सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गए थे। पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सोशल मीडिया पर जारी किया फुटेज
ग्वालियर थाना पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस इनके ठगी के तरीके से हैरान है, ऐसे में सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को जल्द पकड़ने की कवायद की जा रही है। वही इन शातिर ठगों की पहचान को सोशल मीडिया पर भी जारी किया है ताकि अन्य लोग इनकी ठगी का शिकार ना बन सके।
संबंधित खबरें
आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
2 mins agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
2 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
3 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
4 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines