Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Khatima Accident: उधमसिंह नगर के खटीमा में नदी में गिरी कार, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

Khatima Accident: उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में एक कार शारदा नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हुई है। हादसा लोहियाहेड पावर हाउस के पास की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में द्रौपदी नाम की महिला, उसकी बेटी, उसके भाई के दो बच्चे […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: May 26, 2023 15:02
Khatima accident, Uttarakhand, Udham Singh Nagar, Khatima news

Khatima Accident: उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में एक कार शारदा नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हुई है। हादसा लोहियाहेड पावर हाउस के पास की बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में द्रौपदी नाम की महिला, उसकी बेटी, उसके भाई के दो बच्चे और कार चालक की मौत हो गई। द्रौपदी लोहियाहेड पावर हाउस की कर्मचारी थी। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने भाई के घर से शारदा नहर किनारे घर लौट रही थी।

---विज्ञापन---

फोन स्विच ऑफ मिला तो ढूंढने निकले, नदी में गिरी दिखी कार

द्रौपदी के भाई मोहन ने मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला तो वे अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर निकले। जब वे लोहियाहेड पावर हाउस पहुंचे तो देखा कि कार शारदा नहर में गिर गई है।

मोहन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने तीनों बच्चों समेत पांचों लोगों को नहर से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान द्रौपदी देवी (34), ज्योति (6), दीपिका (7), सोनू (5) और मोहन सिंह धामी (ड्राइवर) के रूप में हुई है।

First published on: May 26, 2023 03:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.