Hemant Soren Will Become CM Again: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। वे जमीन घोटाला मामले में जनवरी से ही जेल में बंद थे। उनके जेल जाने के बाद लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पार्टी की अगुवाई की। इतना ही नहीं वे इंडिया गठबंधन की मीटिंग में शामिल होती थीं।
हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा अरेस्ट किए जाने के बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में जेएमएम 3 और कांग्रेस 2 सीटें जीतने में कामयाब रही। मतलब संदेश साफ था हेमंत सोरेन को जेल में डालना आदिवासियों को नागवार गुजरा। उन्होंने अपना जनादेश दिया। ऐसे में अब हेमंत एक बार फिर दोगुनी ताकत से सत्ता में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। आदिवासियों का सहानुभूति वोट मिलने का फायदा सोरेन को हुआ। यह एक प्रकार से उनके लिए जनमत संग्रह की तरह था। ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि क्या वे एक बार फिर प्रदेश के सीएम बनेंगे या विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।
प्रचार में जुटेंगे हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन आज भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके अलावा वे कल भोगनाडीह भी जाएंगे। यहां वे कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मतलब साफ है विधानसभा चुनाव की चौसर अब बिछनी शुरू हो चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अब हेमंत सोरेन सीएम की कुर्सी नहीं संभालेंगे बल्कि चुनाव प्रचार में जुटेंगे। क्योंकि प्रदेश में सितंबर के अंत तक चुनाव का ऐलान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः संजय झा को JDU में बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकारिणी की बैठक में बिहार CM नीतीश कुमार का ऐलान
भाजपा के खिलाफ माहौल बनाएंगे सोरेन
ऐसे में सोरेन की रणनीति है कि वे भाजपा के एजेंसियों के दुरुपयोग को पूरे प्रदेश में मुद्दा बनाएंगे। इसके अलावा वे उसे आदिवासी अस्मिता से भी जोड़ेंगे। विश्लेषकों की मानें तो अब वे आदिवासियों को यह समझाएंगे कि एक आदिवासी का सीएम बनना बीजेपी को नागवार गुजरा इसलिए उन्होंने मुझे झूठे मामले में फंसाकर जेल मेें डाल दिया। ऐसा करके वे आदिवासियों के सिम्पैथी वोट हासिल कर सकते हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के नतीजे अगर विधानसभा में रिपीट होते हैं यहां बीजेपी की जीत तय है।
ये भी पढ़ेंः निर्वस्त्र कर पिटाई की…बाल पकड़कर घसीटा, पश्चिम बंगाल में BJP नेत्री के साथ शर्मनाक करतूत
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
2 hrs agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
1 day agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
4 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
8 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
9 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
12 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
13 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines