---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

चौथी बार सीएम पद की शपथ लेते समय पहली ही लाइन में अटक गए हेमंत सोरेन, देखें Video

Jharkhand CM Hemant Soren Oath Ceremony : झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बन गई। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे शपथ लेते समय पहली ही लाइन में अटक गए। इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Jharkhand CM Hemant Soren Oath Ceremony : हेमंत सोरेन ने एक बार फिर झारखंड की कमान संभाल ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को सीएम के रूप में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेते समय पहली ही लाइन में अटक गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

जानें किस शब्द पर अटके हेमंत सोरेन

---खबर नीचे जारी है---

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार जब हेमंत सोरेन को मंच पर शपथ दिला रहे हैं तब वे पहली ही लाइन में प्रज्ञान शब्द पर अटक गए। वे जैसे-तैसे करके प्रज्ञान शब्द बोले। इसके बाद उन्होंने आगे पढ़ा और अपनी शपथ ग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया। उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढे़ं : Potka Election Result 2024: पोटका सीट पर BJP की मीरा मुंडा को म‍िली हार, संजीव बने ‘सरदार’

---खबर नीचे जारी है---

महागठबंधन के नेता भी रहे मौजूद

---खबर नीचे जारी है---

चर्चा थी कि हेमंत सोरेन के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान मंच पर उनके पिता शिबू सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सीएम ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सीएम भगवंत मान समेत कई नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।

यह भी पढे़ं : 15 लाख का इनामी, Jharkhand के सबसे बड़े नक्सली को मारा, 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल

---खबर नीचे जारी है---

झारखंड चुनाव में इंडिया को मिली प्रचंड जीत

आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। 81 में से 56 सीटों पर झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली, जबकि बहुमत के लिए 41 विधायकों की जरूर थी। जेएमएम के पाले में 34 सीटें आईं, जबकि कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने 4 और लेफ्ट ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 28, 2024 04:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola