---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Potka Election Result 2024: पोटका सीट पर BJP की मीरा मुंडा को म‍िली हार, संजीव बने ‘सरदार’

LIVE Potka Vidhan Sabha Election Result 2024: पोटका विधानसभा सीट पर झामुमो और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला था। इस सीट से झामुमो ने संजीव सरदार और भाजपा ने मीरा मुंडा को मैदान में उतारा था।

Potka Vidhan Sabha Seat Result Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पोटका सीट पर बीजेपी को हार म‍िली है। झारखंड मुक्‍ति‍ मोर्चा के संजीब सरदार 27900 वोटों से जीत गए हैं। उन्‍हें 1,20,322 वोट म‍िले। जबक‍ि बीजेपी की मीरा मुंडा दूसरे नंबर पर रहीं।

---विज्ञापन---

पोटका विधानसभा सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान हुआ। सबसे पहले इस सीट पर 1969 में चुनाव हुए थे। उस वक्त निर्दलीय उम्मीदवार ने इस सीट से जीत हासिल की थी। इस सीट पर झामुमो और BJP दोनों का मुकाबला हमेशा से ही दिलचस्प रहा है। अब तक 4 बार भाजपा और 4 बार झामुमो के प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। कांग्रेस की बात करें तो उसके उम्मीदवार को सिर्फ 1985 में ही जीत मिली थी। इसीलिए पोटका में बीजेपी और झामुमो के बीच कांटे की टक्कर है।

---विज्ञापन---

भाजपा से उम्मीदवार मीरा मुंडा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं। भले ही मीरा मुंडा के परिवार में राजनीति सदियों से चली आ रही है लेकिन उनके लिए यह पहली बार है, जब वह खुद चुनावी मैदान में उतरी हैं।

पोटका विधानसभा सीट

झारखंड में पोटका एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इसको अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र कहा जाता है। 2011 की जनगणना को देखें तो पोटका की कुल जनसंख्या 1770 थी, जिनमें 935 (53%) पुरुष और 835 (47%) महिलाएं शामिल थी। 2019 के नतीजों को देखें तो यहां पर JMM के संजीव सरदार ने जीत हासिल की थी, जिनको 110,753 वोट मिले थे।

---विज्ञापन---

उनका मुकाबला बीजेपी के मेनका सरदार और AJSU के बुलू रानी सिंह से था। जिसमें मेनका सरदार को 67,643 वोट और बुलू रानी सिंह को 5,735 वोट मिले थे। 2014 में यहां से बीजेपी की मेनका सरदार ने 68,191 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं, JMM के संजीव सरदार को 61,485 वोट मिले थे।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola