हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dumka Lok Sabha Election Result 2024: झामुमो के नलिन सोरेन 22527 वोटों से जीते, BJP की सीता मुर्मू हारीं

Jharkhand Dumka General Election Result 2024: झारखंड की बहुचर्चित दुमका लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नलिन सोरेन ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीता मुर्मू को 22,527 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

विज्ञापन
aam chunav Vote Counting Result 2024

Jharkhand Dumka General Election Result 2024 LIVE Vote Counting News: झारखंड की बहुचर्चित दुमका लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नलिन सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीता मुर्मू को 22 हजार से अधिक वोट से हराया। बता दें, राज्य की कुछ लोकसभा सीटें ऐसी थी, जिनके चुनावी रिजल्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। ऐसी ही एक सीट दुमका थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपनी भाभी सीता सोरेन के खिलाफ खुद चुनाव लड़ने की अटकलों का खंडन करते हुए, इस बार लोकसभा सीट से नलिन सोरेन को मैदान में उतारा था। बता दें, इस बार दुमका में सबसे ज्यादा 69.89 मतदान हुआ।

दुमका के प्रत्याशी

जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका सीट से नलिन सोरेन को मैदान में उतारने का फैसला किया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुमका निर्वाचन क्षेत्र से झामुमो की पूर्व विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता मुर्मू मैदान में उतारा।

भाजपा ने 2 मार्च को दुमका से मौजूदा सांसद सुनील सोरेन को फिर से टिकट दिया था, लेकिन बाद में पार्टी द्वारा इस साल पार्टी में शामिल हुई सीता मुर्मू को मैदान में उतारने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। सुनील सोरेन ने 2019 के चुनावों में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को 47,590 मतों के अंतर से हराया था।

विज्ञापन

2019 में BJP ने हासिल की जीत

2019 में दुमका संसदीय क्षेत्र में कुल 13,97,253 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 10,25,968 थी। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोरेन जीते और सांसद बने। उन्हें कुल 4,84,923 वोट मिले। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार शिबू सोरेन कुल 4,37,333 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पिछली बार वे 47,590 वोटों से हार गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola