Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Holi Dance: ‘बड़ा रंगीला सांवरिया…’, इस गाने पर BSF जवानों संग खूब थिरकीं बंगाल की ये विधायक, देखें VIDEO

Holi Dance: देशभर में होली की धूम है। लोग रंगों के इस त्योहार में खुशियों से सराबोर हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो पश्चिम बंगाल से आया है। यहां मालदा जिले के इंग्लिश बाजार निमतीता इलाके मे स्थित भारत और बांग्लादेश सीमा पर होली पर भाजपा विधायक रूपा मित्रा चौधरी बीएसफ जवानों के बीच पहुंचीं। उन्होंने […]

Author
Edited By : Bhola Sharma Updated: Mar 8, 2023 20:33
Holi Dance, Holi 2023, West Bengal, BSF Jawan, BJP MLA Roopa chaudhary, Bengal

Holi Dance: देशभर में होली की धूम है। लोग रंगों के इस त्योहार में खुशियों से सराबोर हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो पश्चिम बंगाल से आया है। यहां मालदा जिले के इंग्लिश बाजार निमतीता इलाके मे स्थित भारत और बांग्लादेश सीमा पर होली पर भाजपा विधायक रूपा मित्रा चौधरी बीएसफ जवानों के बीच पहुंचीं।

उन्होंने निमतीता बीओपी के 115 नंबर बटालियन के बीएसएफ की महिला जवानों के साथ करीब तीन घंटा समय बिताया। साथ ही उनके साथ होली के गीत पर जमकर डांस भी किया। साथ में उनके साथ महिला जवानों ने भी डांस का लुत्फ़ उठाया। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को रंग और गुलाल भी लगाए।

---विज्ञापन---

विधायक ने बताया बॉर्डर पहुंचने का कारण

भाजपा विधायक रूपा मित्रा चौधरी ने कहा कि सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात जवान अपनी खुशियां भूलकर देश की सेवा मे अपने परिवार से दूर तैनात रहते हैं। वह इसलिये कि हम सुरक्षित रह सकें। हमारा देश सुरक्षित रह सके। इस लिये हमारा भी यह फ़र्ज बनता है कि हम भी हमारे देश के जवानो के लिये कुछ करें।

यही कारण है की वह आज के दिन अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा के लिये सीमा पर तैनात इन जवानो के लिये वह खड़ी हैं। उनके साथ उनकी एक छोटी से खुशियों मे शामिल होकर वह खुदको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

---विज्ञापन---

मालदा से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: General Elections 2024: बंगाल की CM ममता बनर्जी बोलीं- लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं, अकेले लड़ेगी TMC

First published on: Mar 08, 2023 08:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.