Himachal Pradesh BJP MLA Announces Rs 51000 Reward: हिमाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सिर्फ एक जानकारी देने पर मुखबिर को 51,000 रुपये का इनाम मिलेगा। मुखबिर को बस चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) तस्करी से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इस बात का ऐलान चंबा जिले के चुराह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हंस राज ने किया है। उन्होंने कहा कि वह चिट्टा विक्रेताओं के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 51,000 रुपये का इनाम देंगे।
गुप्त रखी जाएगी मुखबिर की जानकारी
भाजपा विधायक ने यह घोषणा क्षेत्र में संघर्ष संस्थान द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए की है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। राज्य के लोगों में चिट्टा माफिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर खास काम किया जाएगा। विधायक की इस घोषणा के तहत रैली के प्रदर्शनकारी ‘चिट्टा तस्कर मुर्दाबाद’ और ‘चुराह को बर्बाद नहीं होने देंगे’ के नारे लगाने लगे।
जिंदगी को कम कर देता है चिट्टा
राज्य में बढ़ती चिट्टा तस्करी पर बात करते हुए भाजपा विधायक हंस राज ने कहा कि चिट्टा एक घातक नशा है। यह नशा इसका सेवन करने वाले लोगों की उम्र को घटाकर 2 या 3 साल कर देता है। इस खतरे से लड़ने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि जो लोग इस नशे के आदी होते हैं, ऐसे लोग मुश्किल से 10 साल तक जी पाते हैं। इसकी तस्करी करने वालों को समझना चाहिए कि यह आग उनके घरों तक भी पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें: MP New Liquor Policy 2025: 17 शहरों में इस तारीख से नहीं मिलेगी शराब, होंगे ये बदलाव
तस्करों को अफसोस होगा
विधायक ने आगे कहा कि तस्करों इस बात का अफसोस होगा, क्योंकि उन्हें एहसास होगा कि अगर उन्होंने दूसरों की आग पर एक बाल्टी पानी डाला होता तो उनका अपना घर बच सकता था। उन्होंने बताया कि चिट्टा की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत पूरे परिवार को बर्बाद कर सकती है और जीवन को दयनीय बना देती है।
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
2 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
7 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
12 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines