MP New Liquor Policy 2025: 17 शहरों में इस तारीख से नहीं मिलेगी शराब, होंगे ये बदलाव

MP New Liquor Policy 2025: मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से नई शराब नीति लागू हो रही है। इसके अनुसार पहली बार प्रदेश में लो अल्कोहलिक बेवरेज बार शुरू होंगे। इसके बाद दुकानों की लाइसेंस फीस में भी बढ़ोतरी की गई है।

MP New Liquor Policy 2025

MP New Liquor Policy 2025

विज्ञापन

MP liquor ban 2025: एमपी में 1 अप्रैल से नर्ह आबकारी नीति लागू होने जा रही है। इस नीति के तहत अब 1 अप्रैल से लो अल्कोहलिक बेवरेज बार खुलेंगे। जबकि 17 पवित्र शहरों समेत 19 जगहों पर शराब की ब्रिकी पर प्रतिबंध रहेगा। न्यूज एजेंसी ने ये जानकारी शेयर की है।

जानकारी के अनुसार इस बार बीयर, वाइन और रेडी टू ड्रिंक अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ ही पीने की अनुमति होगी। जिसमें अधिकतम 10 प्रतिशत अल्कोहल होगा। बार में स्प्रिट का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वर्तमान में पूरे एमपी में 460-470 बीयर बार हैं। लेकिन नई शराब नीति में आउलेट्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Advertisment

इन जिलों में शराब बेचने पर प्रतिबंध

अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 1 अप्रैल से 17 पवित्र शहरों समेत 19 स्थानों पर शराब बेचना प्रतिबंधित रहेगा। इससे शराब की 47 दुकानों पर ताला लग जाएगा। नई शराब नीति के तहत मंडलेश्वर, महेश्वर, ओंकारेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकुट, दतिया, अमरकंटक, उज्जैन और सलकनपुर शामिल हैं। सरकार को नई नीति से राजस्व में लगभग 450 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। ऐसे क्षेत्रों में लोगों के बाहर से शराब लाने और उसे व्यक्तिगत रूप से पीने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा।

दुकानों की लाइसेंस फीस बढ़ाई

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के अलावा गुजरात में भी शराबबंदी कानून है। जबकि एमपी में केवल आबकारी अधिनियम लागू है। अगले वित्त वर्ष के लिए नई शराब नीति में लाइसेंस के लिए 20 प्रतिशत शुल्क की वृद्धि की गई है। हालांकि हेरिटेज शराब और वाइन का प्रोडक्शन के लिए बने कानून-कायदे एक जैसे ही रहेंगे। विदेशी शराब बनाने वाली इकाईयां अगले वित्त वर्ष से शराब बनाने, भंडारण, आयात, निर्यात और बेचने की अनुमति रहेगी। अनुमान के अनुसार इस बार एमपी में 3600 शराब की दुकानों से 15200 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ