Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हिमाचल

Himachal Politics: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए सीएम

Himachal Politics: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए सीएम होंगे। कांग्रेस हाईकमान की मोहर के बाद शनिवार शाम उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। कुल दोपहर 1.30 बजे सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई है। जानकारी […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Dec 10, 2022 22:23
सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Politics: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए सीएम होंगे। कांग्रेस हाईकमान की मोहर के बाद शनिवार शाम उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। कुल दोपहर 1.30 बजे सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक सीपीएल नेता मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे।

---विज्ञापन---

 

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से कड़े मुकाबले में भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार को 3300 से ज्यादा वोट से हराया है। वे हिमाचल में चौथी बार विधायक चुने गए हैं।

सुक्खू ने शिमला के सरकारी कॉलेज से पढ़ाई के दौरान अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई की है। वे कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू छह साल तक (1989-1995) कांग्रेस की छात्र संघ ईकाई NSUI के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2013 में उन्हें हिमाचल कांग्रेस का चीफ भी बनाया गया था। 2022 के अलावा वे 2003, 2007 और 2017 में भी नादौन विधानसभा से विधायक चुने जा चुके हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

First published on: Dec 10, 2022 06:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.