हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भाभी के बिस्तर पर रात बिताती थी बहन, भेद खुलने पर मां-भाई का मर्डर करते हाथ नहीं कांपे

Haryana Crime News: हरियाणा के यमुना नगर में हए दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जिस बेटी ने मां और भाई की हत्या को अंजाम दिया, वह समलैंगिक है। वह अपनी ही भाभी से इश्कबाजी लड़ाती थी। जिसके बारे में घरवालों को पता लग गया था। भेद खुलने के बाद ही लड़की ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन
यमुना नगर डबल मर्डर केस।

Yamuna Nagar Crime News: हरियाणा के यमुना नगर में हुए दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे होने से पुलिस भी हैरान है। मां और भाई की हत्या करने वाली बेटी समलैंगिक थी। उसका अपनी ही भाभी से संबंध था। यह खुलासा हत्यारोपी काजल की मौसी ने किया है। काजल मां और भाई के साथ रील्स बनाकर शेयर करती थी। लेकिन उन्हीं को अपने हाथों से मार डाला। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि काजल इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है। वारदात के 72 घंटे बाद मौसी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

यह भी पढ़ें:2 आतंकी पहुंचे जहन्‍नुम…3-4 को सुरक्षाबलों ने घेरा, J&K में डोडा के घने जंगलों में मुठभेड़ जारी

27 साल की काजल ने 23 जून को हत्याकांड को अंजाम दिया था। वह बचपन से ही लड़कों की तरह रहती है। काजल के भाई राहुल ने दो शादियां की है। काजल ने अपनी सहेली से राहुल की पहली शादी करवाई थी। शादी के बाद वह रोजाना भाभी को रात के समय अपने कमरे में बुलाकर रोमांस करती थी। जिसके बाद राहुल को पता लग गया था। राहुल ने घर में खूब विवाद किया था। जिसके बाद राहुल ने अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी शादी की थी। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि पहली पत्नी से बच्चे न होने पर राहुल ने दूसरी शादी की थी। लेकिन काजल की राहुल की दूसरी पत्नी से नहीं बनी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:18 यात्रियों को छोड़कर चली गई इंडिगो की फ्लाइट, डेढ़ घंटे लेट आई थी, लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा

इस वजह से भाभी अपने मायके चली गई थी। इस बात को लेकर भी काजल का अपनी मां और भाई से झगड़ा होता था। सूत्रों के मुताबिक काजल को अपने भाई और मां की मौत का पछतावा भी नहीं है। हत्या के बाद काजल 14 लाख रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखकर ले गई थी। मोहल्ले में घूमने के बाद वह ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां बाल कटवाए और जब ये तसल्ली हो गई कि अब तो घर में पुलिस आ गई होगी। फिर लौटी। उसने पुलिस को जूस लाने के लिए बाहर जाने की बात बताई। काजल ने सोचा था कि पुलिस मामले को लूट समझेगी।

विज्ञापन

मोबाइल शॉप पर सेल्स गर्ल थी काजल

काजल एक मोबाइल शॉप पर सेल्स गर्ल का काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले वह झगड़ा कर घर से चली गई थी। उसका अक्सर घरवालों से विवाद होता था। वह इंस्टाग्राम पर वीआईपी नवाब नाम से अकाउंट चलाती थी। जिस पर रील्स शेयर करती थी। उसने अपने हाथ पर नवाब नाम का टैटू गुदवा रखा था और ऊपर के कमरे में रहती थी। उसने मामा के लड़के कृष के साथ मर्डर को अंजाम दिया था। कृष वारदात के बाद ऋषिकेश चला गया था। रॉड को एक पार्क में फेंक दिया गया था। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती की तो काजल ने सब कबूल कर लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola