Who Is Doctor Priynka Sharma : दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने के आरोपी डॉक्टर उमर नबी के फोन को ट्रेस करने के दौरान एनआईए की टीम ने हरियाणा की डॉक्टर प्रियंका शर्मा को हिरासत में लिया है. डॉक्टर प्रियंका शर्मा हरियाणा के रोहतक जिले की निवासी प्रियंका शर्मा वर्तमान में अनंतनाग GMC में कार्यरत है और वहीं पर MBBS की लास्ट ईयर की स्टूडेंट है. प्रियंका उमर को हिरासत में लेकर मोबाइल और सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है. दोनों को आगे की फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि हरियाणा पुलिस भी जल्द ही उनके परिवार और निजी जानकारी से जुड़े विवरण जुटा सकती है.
प्रियंका उमर के संपर्क में थी
फोन ट्रेसिंग में पता चला है कि प्रियंका उमर के संपर्क में थी. अब पूछताछ में यह पता चलेगा कि दिल्ली कार धमाके में आखिर उसका रोल क्या है और वह किस वजह से उमर नबी के संपर्क में थी? मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर नबी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र ने कार को खुद ही चलाया था. माना जा रहा है कि कार में अमोनियम नाइट्रेट-आधारित विस्फोटक सामग्री को लादा गया था, जो विस्फोटक बनाने के लिए मेवात की खाद दुकानों से खरीदा गया.
हिरासत में लिए गए चार डॉक्टर रिहा
मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए चारों डॉक्टर रेहान निवासी नूंह, मोहम्मद निवासी अहमदबास, फिरोजपुर झिरका, डॉ. मुस्तकीम निवासी सुनहेड़ा और खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू निवासी पिनंगवा पर मुख्य आरोपी कथित आतंकी डॉक्टर उमर नबी के साथ संपर्क, विस्फोटक सामग्री की खरीद-फरोख्त और चैटिंग के जरिए संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. ये सभी अल-फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से जुड़े बताए जा रहे थे, जहां उमर ने एमबीबीएस की पढ़ाई की थी.
बेटे हिरासत में, पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास
जैश टेरर मॉड्यूल मामले में कुलगाम के काजीगुंड निवासी 50 वर्षीय बिलाल अहमद वानी और उसके दो बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. आज बिलाल अहमद ने रिहा होने के बाद आत्मदाह का प्रयास किया. उसे जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां हालत को नाजुक देखते हुए उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बिलाल अहमद के दो बेटों को पांच दिन पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था, इनमें से एक जीडीसी लेवडूरा में स्नातक छात्र 22 वर्षीय जसीर बिलाल है और दूसरा सहायक प्रोफेसर नवील वानी है. इन्हें डॉ. मुजफ्फर राथर और डॉ. अदील राथर के पड़ोसी होने के कारण हिरासत में लिया गया.
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines