---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

देश छोड़ना चाहती थीं विनेश फोगाट, प्रियंका गांधी से कही थी ये बात, जुलाना में किया खुलासा

Vinesh Phogat on Priyanka Gandhi: चैंपियन महिला पहलवान ने कहा कि प्रियंका ने कुश्ती छोड़ने से मना किया था। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि उन्होंने हमें हौसला दिया कि परिस्थितियों को मुकाबला कैसे करना है। विनेश फोगाट ने कहा कि पूरे पांच साल जनता की सेवा करूंगी।

---खबर नीचे जारी है---

Vinesh Phogat in Julana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने बड़ा खुलासा किया है। विनेश ने प्रियंका गांधी के सामने जनता को संबोधित करते हुए उपस्थित जनसमूह को बताया कि उन्होंने एक समय देश छोड़ने का मन बना लिया था और ये बात प्रियंका गांधी को बताई थी। विनेश फोगाट ने कहा कि महिला पहलवानों के लिए न्याय की लड़ाई में दीदी (प्रियंका गांधी) ने हमेशा हिम्मत और हौसला दिया। चैंपियन महिला पहलवान ने कहा कि आज भी प्रियंका गांधी के सहयोग और समर्थन की ताकत को अपने ऊपर महसूस कर सकती हूं। इससे पहले विनेश फोगाट ने प्रियंका गांधी को गदा भेंट की और कहा कि प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का दूसरा रूप हैं।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा के इस कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश; जानें क्या है मामला?

---खबर नीचे जारी है---

‘देश छोड़ने का मन करता है…’

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि अगर ओलंपिक में गई तो इसमें सबसे बड़ा हाथ प्रियंका गांधी का है। आंदोलन के समय जब हम प्रियंका गांधी से मिलने गए तो उन्होंने हमसे कुश्ती के बारे में पूछा था और तब हमने कहा था कि जो व्यवहार हमारे साथ हुआ है, अब कुश्ती करने का मन नहीं है। देश छोड़ देने का मन करता है, जिस तिरंगे के लिए हमने अपना सबकुछ लुटाया है। वही तिरंगा हमारे कदमों में पड़ा है।

विनेश फोगाट ने कहा कि हर दौर में पूरा देश मेरे साथ खड़ा रहा है। आपने जो ऊर्जा दिखाई है, आपने अपना बनाने का काम किया है। पूरे पांच साल जुलाना के दुख दर्द में हमेशा काम करती रहूंगी। बस आपके समय और समर्थन की दरकार है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः ‘सत्ता विरोधी लहर…हार का डर…’, हरियाणा में BJP के पोस्टरों से क्यों गायब हुए पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर

प्रियंका गांधी ने सुनाई अपनी कहानी

प्रियंका गांधी को दीदी संबोधित करते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि उन्होंने हमें हौसला दिया। समझाया और बताया कि परिस्थितियों का कैसे मुकाबला करना है, और किस तरह जब उनके पिताजी (पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी) के साथ दुर्घटना हुई थी तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था। विनेश ने कहा कि प्रियंका दीदी ने हमसे कहा कि कुश्ती नहीं छोड़नी है। मैं एक टूटी हुई लड़की के तौर पर गई थी और दुर्गा का रूप लेकर आई।

---खबर नीचे जारी है---

विनेश ने कहा कि पेरिस ओलंपिक से लौटी तो पूरे देश ने संभाला। राजनीति में नई हूं। लेकिन न किसी के सामने झुकी हूं और न झुकूंगी। विधानसभा जाकर जुलाना की आवाज बनूंगी। इस चुनाव में जुलाना एक नया इतिहास लिखने जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 02, 2024 01:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola