हरियाणा के पंचकूल में पंजाब के पूर्व डीजीपी का बेटा रहस्यमयी हालात में मृत पाया गया. अब अकील अख्तर की मौत का मामला हर दिन उलझता जा रहा है. वहीं, अब पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले की जांच में शामिल होने के लिए मुस्तफा परिवार को पुलिस ने बुलाया है. संभावना है कि जल्द ही मुस्तफा परिवार जांच में शामिल होगा.
मामले की जांच कर रहे SIT के हेड ACP विक्रम नेहरा ने कहा है कि अकील अख्तर की मौत के कारण का पता लगाना जांच की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उसकी मेडकिल हिस्ट्री भी जांची जाएगी और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जाएगा.
उन्होंने आज जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वीडियो को देखने से पारिवारिक विवाद जरूर लग रहा है लेकिन इसकी भी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि अकील की मौत मामले से जुड़ी हुई तमाम चीजों को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी.
वहीं, इस मामले में मृतक की प्रिलिमनरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का जिक्र होने और मृतक अकील अख्तर के हाथ पर सिरिंज का निशान होने के मामले में उन्होंने कहा कि यह अभी जांच के अधीन है और जब तक पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आती तब तक जांच से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक अहम खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, अकील की दाहिनी कोहनी से 7 सेंटीमीटर ऊपर, एक सिरिंज का सिंगल निशान मिला है. अकील की मौत के बाद उसकी ड्रग्स एडिक्शन की बात तो सामने आई थी लेकिन इंजेक्शन से नशे का कहीं भी जिक्र नहीं हुआ.
मेडिकल एक्सपर्ट की मानें तो नशा करने का आदी व्यक्ति शुरुआत में इंजेक्शन खुद को बाएं हाथ पर ही लगाता है, क्योंकि यह आसान होता है. जब बाएं हाथ पर बार-बार इंजेक्शन लगने से निशान बन जाते हैं और व्यक्ति इससे परेशान हो जाता है तब वह दाएं हाथ पर इंजेक्शन लगाना शुरू करता है. लेकिन, चूंकि अकील अख्तर इसका आदी नहीं रहा होगा, इसलिए उसके हाथ पर केवल एक ही निशान मिला है. फिलहाल, अकील की मौत की जांच के लिए SIT का गठन हुआ है. ACP विक्रम नेहरा को इसका हेड बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- मौत के बाद पूर्व DGP के बेटे के नए वीडियो से हड़कंप, पिता-पत्नी के रिश्ते पर उठाया सवाल
सामने आया 16 मिनट का वीडियो
अकील अख्तर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनका 27 अगस्त को पोस्ट किया गया एक 16 मिनट का वीडियो सामने आया है. जिसमें अकील अख्तर ने अपने पिता, पत्नी, मां और बहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में उन्हें ये बात कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके परिवार के लोग ही उनकी जान के पीछे पड़े हैं और वो उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे केस में एक अहम सबूत माना है.
पिता-पत्नी पर लगाए अवैध संबंध के आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रही वीडियो में अकील ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अकील ने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा और अपनी पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं. वीडियो में अकील ने कहा कि उसे डेढ़ साल पहले ही उनके बीच में अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी. अकील ने दावा किया कि साल 2018 में उसने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा था. इसके बाद से पूरे परिवार में झगड़े बढ़ गए थे और उसके खिलाफ साजिशें रची जाने लगीं थीं.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines