हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेरहम बीवी! लव मैरिज के बाद अफेयर पर पति ने की रोकटोक, महिला ने दो प्रेमियों को बुलाकर करवा दी हत्या

Haryana Crime News: राजस्थान में हुई हरियाणा के युवक की हत्या में पुलिस को चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। हत्या के बाद मृतक की पत्नी और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया गया है। सिरसा के रहने वाले युवक ने प्रेम विवाह किया था। वह जिसे अपना समझता था, उसी ने हत्या करवा दी।

विज्ञापन
हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार।

Indrapal Murder Case: राजस्थान में हुई हरियाणा के युवक की हत्या उसी की पत्नी ने करवाई थी। महिला के दो प्रेमियों ने युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। शशि और इंद्रपाल ने लव मैरिज की थी। शशि पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां थी। इंद्रपाल ने उससे विवाह किया और राजस्थान ले आया था। इंद्रपाल मूल रूप से सिरसा का रहने वाला था। जो शादी के बाद भिवाड़ी में किराये के फ्लैट में रहने लगा। शशि ने दूसरी शादी के बाद एक और बेटे को जन्म दिया। इंद्रपाल का काम भिवाड़ी में ठीक चल रहा था।

ये भी पढ़ेंः बिस्तर पर वो ‘पत्नी’ थी, नहीं भरा मांग में सिंदूर; शादी का डाला दबाव तो 2 बच्चियों समेत तीनों को दी खौफनाक मौत

शशि ने भी एक कंपनी में गार्ड की नौकरी शुरू कर दी। 29 जून को सुबह बेवफा पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी। शेखुपुर पुलिस को थाने से 2 किलोमीटर दूर युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो कुछ ही दूरी पर बाइक गिरी हुई थी। जांच में लाश इंद्रपाल की निकली।

विज्ञापन

इंद्रपाल के घर से जाते ही आते थे आशिक, फिर…

पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता लगा कि उसका किसी से विवाद नहीं था। पुलिस को पता लगा कि इंद्रपाल की गैरमौजूदगी में हैदराबाद का रहने वाला बालकांत और बल्लभगढ़ निवासी कुलदीप पत्नी के पास आते थे। दोनों उसके पड़ोसी थे, जो ऊपर के फ्लैट में रहते थे। जिसके बाद पुलिस उनके फ्लैट पर गई तो दोनों गायब मिले। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को दबोच लिया और सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद पता लगा कि दोनों ने ही हत्या को अंजाम दिया है। हत्याकांड की मास्टरमाइंड शशि है। बाद में महिला को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से शशि के संबंध थे। ये दोनों लोग जब इंद्रपाल के घर आते थे तो वह इनका विरोध करता था। जिसके बाद तीनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें:शराबबंदी वाले गुजरात में खुद पुल‍िस प‍िला रही दारू! पढ़ें वॉन्‍टेड तस्‍कर और मह‍िला CID अफसर की म‍िलीभगत की कहानी

विज्ञापन

28 जून को शशि को इन लोगों ने दूसरे फ्लैट में शिफ्ट किया था। इंद्रपाल को घर लौटने पर पत्नी नहीं मिली थी। इसके बाद दोनों इंद्रपाल को आए और कहा कि तिजारा में वे एक बाबा को जानते हैं। वह बता देगा कि उसकी पत्नी कहां गई है? जिसके बाद इंद्रपाल उनके बताए पते पर बाइक लेकर निकला। दोनों ने स्कूटी से उसका पीछा किया। सुनसान जगह पर जाकर इंद्रपाल को रोका और उसका गला रेत दिया। बाद में वहां से फरार हो गए। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola