---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

हिमानी नरवाल की हत्या पर मां ने खोले चौंकाने वाले राज; बड़ा सवाल- कातिल कौन?

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा में कांग्रेस की युवा महिला नेता की हत्या पर राजनीति गर्माई हुई है। हिमानी नरवाल का शव रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंड के पास मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, हिमानी की मां ने कुछ चौंकाने वाले राज खोले हैं।

---विज्ञापन---

Himani Narwal Murder: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में नजर आई हिमानी नरवाल की हत्या के बाद हरियाणा की राजनीति गर्मा गई है। पुलिस जांच में हिमानी नरवाल की बॉडी पर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका है कि हत्या से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया था। इसके बाद गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। बता दें कि 1 मार्च को सुबह नीले रंग का एक लावारिस सूटकेस सांपला कस्बे के बस स्टैंड के पास मिला था। सूटकेस में युवती का शव मिला था, जिसकी पहचान कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल के तौर पर हुई थी।

यह भी पढ़ें:‘लालू यादव के DNA में…’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पूर्व सीएम पर हमला, तेजस्वी को लेकर कही ये बात

---विज्ञापन---

हिमानी नरवाल की मां सविता ने बेटी के लिए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिमानी से रंजिश रखते थे। उन लोगों ने ही मर्डर किया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी के किसी सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में बेटी काफी आगे निकल गई थी। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। हत्या के बाद उसके शव को सूटकेस में डालकर फेंका गया है। पार्टी के बहुत से लोग उनके घर आते थे। हत्या के पीछे किसका हाथ है, वे साफ तौर पर नहीं कह सकतीं? मेरी बेटी ने छोटी उम्र में ही सब कुछ दांव पर लगाया है। सरकार और प्रशासन बेटी को इंसाफ देने का काम करे।

---विज्ञापन---

27 फरवरी तक मां के संपर्क में थी

हिमानी की मां ने कहा कि बेटी उनके साथ 27 फरवरी की शाम 4 बजे तक संपर्क में थी। 28 फरवरी को उसका फोन बंद आ रहा था। बेटी को भूपेंद्र हुड्डा के प्रोग्राम में काठमंडी जाना था। उनकी बेटी कांग्रेस के साथ पिछले 10 साल से जुड़ी थी। वह साफ सुथरी राजनीति करना चाहती थी, लेकिन चुनाव और पार्टी ने उसकी जान ले ली। सविता ने एक बड़े नेता की पत्नी पर फोन नहीं उठाने के आरोप भी लगाए। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले को सुलझाने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस हिमानी के घर और आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है। हिमानी के मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि कोई सबूत हाथ लग सके।

यह भी पढ़ें:Chhapra News: बिहार में डबल मर्डर; गोलियों से भूने दो युवक, पुलिस ने बताई आंखों देखी

---विज्ञापन---

हिमानी की हत्या को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय सदस्य थीं। उनकी हत्या का मामला दुखद और स्तब्ध करने वाला है। हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। पीड़िता के परिवार को जल्द न्याय मिले। पुलिस जल्द आरोपियों को अरेस्ट करे, ताकि उनको कठोर से कठोर दंड मिल सके। वे पार्टी के हर कार्यक्रम में मौजूद रहती थीं। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कोई साजिश या रंजिश तो नहीं?

First published on: Mar 02, 2025 04:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola