Chhapra News: बिहार में डबल मर्डर; गोलियों से भूने दो युवक, पुलिस ने बताई आंखों देखी

Chhapra Crime News: बिहार के छपरा में दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों युवकों को गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है। हत्या के पीछे खास वजह सामने आई है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Bihar Crime News

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में दो युवकों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात जलालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में शुक्रवार रात को हुई। मशरक थाना इलाके के गांव कवलपुरा के रहने वाले दोनों युवक बाइक लेकर घर से गए थे। शनिवार सुबह टहलने निकले लोगों ने दोनों के शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके से दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। मृतकों की पहचान अशरफ पुत्र ईद मोहम्मद और फारुख पुत्र सकारीद मोहम्मद के तौर पर हुई है।

प्रारंभिक तौर पर पुलिस जुए के धंधे को लेकर हुए विवाद में मर्डर के तहत जांच कर रही है। वहीं, मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दोनों की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। पुलिस को मौके से एक कोट भी मिला है। मौके से फॉरेंसिक टीमों और डॉग स्क्वॉड ने भी सबूत जुटाए हैं। अनुमंडल और जलालपुर थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक के सिर, दूसरे के सीने में मारी गोली

एक युवक के सिर में गोली मारी गई है। दूसरे युवक के सीने में गोली मारी गई है, उसके हाथ बंधे मिले हैं। पुलिस ने ही मृतकों के परिजनों को दोनों की मौत होने की सूचना दी थी। एसडीपीओ एकमा राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर किरण शंकर के अनुसार पुलिस शक के घेरे में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

लोगों का मानना है कि दोनों अपने किसी परिचित के साथ घटनास्थल पर आए होंगे। यहां किसी बात को लेकर इनका विवाद हो गया। हत्या के पीछे लूटपाट की मंशा नहीं दिखती, क्योंकि दोनों के मोबाइल और बाइक वहीं मिले। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ