हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड की टीम

चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस अलर्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस, ऑपरेशन सेल, क्विक रिस्पॉन्स टीम, बचाव दल और अग्निशमन विभाग के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Chandigarh Punjab And Haryana High Court Bomb Threat

पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फिलहाल, हाइकोर्ट का कामकाज 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह धमकी मेल भेजकर दी गई। इसके बाद कोर्ट रूम खाली करने के साथ-साथ वकील भी बाहर आ आए। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस जांच के लिए पहुंची।

हाईकोर्ट परिसर की जांच जारी

बम और डॉग स्क्वायड से खाली किए हाईकोर्ट परिसर की जांच कराई जा रही है। फिलहाल, कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने तुरंत एक नोटिस जारी कर सभी कोर्टरूम और चैंबर्स खाली करने को कहा गया है। इसके बाद एडवाइजरी जारी की गई कि अगर कहीं भी किसी को कोई संदिग्ध चीज दिखे तो उसके बारे में तुरंत जानकारी दें। एसोसिएशन के ऑनरेरी सेक्रेटरी गगनदीप जम्मू ने बताया कि कोर्ट की कार्यवाही अब 2 बजे के बाद शुरू होगी।

ये भी पढ़ें-  यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola