यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में अरेस्ट हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने ज्योति की 4 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। कोर्ट में ज्योति की रिमांड बढ़ाने को लेकर डेढ़ घंटे तक बहस हुई।

Jyoti Malhotra Police Remand

Jyoti Malhotra Police Remand

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में अरेस्ट की गई यूट्यूबर को पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने ज्योति को फिर एक बार 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले ज्योति को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उससे कई घंटों तक पूछताछ की थी।

विज्ञापन

कोर्ट में पुलिस ने रखी केस डिटेल

पेशी के वक्त ज्योति के पिता हरीश को उससे मिलने नहीं दिया गया। बता दें कि पुलिस ने ज्योति को 16 मई को अरेस्ट किया था। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां ज्योति को लेकर पठानकोट गई थी क्योंकि एजेंसियों को उसकी पठानकोट विजिट और वहां से सेना के कैंप की जानकारी साझा किए जाने का शक था। पेशी के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 5 दिन की रिमांड के दौरान ज्योति ने पुलिस को पूछताछ में क्या बताया? जानकारी के अनुसार पुलिस ने ज्योति को कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेश किया था।

विज्ञापन

इधर जांच एजेंसी इस एंगल से भी पड़ताल कर रही है कि ज्योति ने सिर्फ ट्रैवलिंग के इरादे से वीडियो बनाए थे या फिर उसमें पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए कोई कोड छिपा था। जांच एजेंसियां उसके बैंक अकाउंटस की भी जांच कर रही हैं। वहीं हिसार पुलिस ने ज्योति को लेकर की गई पूछताछ में अब तक कई बड़े दावे किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने किए कई बड़े दावे

1.पुलिस ने बताया कि ज्योति को जब अरेस्ट किया गया था तो वह पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी। उसने सेना और जांच एजेंसियों से जुड़ी कुछ जानकारियां पाकिस्तानी अधिकारियों से साझा की थी। सूचना के लिए ज्योति वाट्सऐप, स्नेपचैट जैसे ऐप का इस्तेमाल करती थी।

2.हिसार के एसपी ने बताया कि ज्योति की वॉट्सऐप चैट को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ज्योति की अली हसन के साथ एक चैटिग सामने आई थी, जिसमें वह पाकिस्तान के साथ शादी कराने की बात कह रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ