हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक-एक लाख के 2 इनामी शूटर ढेर, पुलिस की 5 गोलियां लगीं, हरियाणा में एनकाउंटर

Haryana Encounter News : हरियाणा के पलवल में पुलिस ने दो शूटरों को ढेर कर दिया। एक बदमाश को तीन तो दूसरे को 2 गोलियां लगी थीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

Haryana Encounter News : हरियाणा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गालियां चलीं, जिसमें दो शूटर ढेर हो गए। पुलिस ने दोनों शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा था। दोनों बदमाश कुख्यात गैंगस्टर के शूटर थे।

पलवल नूंह मार्ग पर लालवा गांव के पास रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पहले बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की पांच गोलियां दोनों शूटरों को लगीं, जिससे दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढे़ं : मर्डर या सुसाइड… गंगनहर में मिला गुरुग्राम के इंजीनियर का शव, फोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री से खुला ये चौंकाने वाला राज

विज्ञापन

एनकाउंटर में मारे गए बदमाश कौन?

एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों की पहचान जोरावर और नीरज उर्फ नीरिया के रूप में हुई। जोरावर और नीरज मूलरूप से रेवाड़ी के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने भी फायरिंग की थी। ये गोलियां तीन पुलिसकर्मियों को लगीं, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वे बच गए।

विज्ञापन

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे शूटर

पुलिस ने बदमाशों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ये बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पलवल आए थे, लेकिन उससे पहले ये दोनों मुठभेड़ में मारे गए। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : बसपा हरियाणा के प्रदेश सचिव को गोलियों से भूना, कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

इन घटना में शामिल थे दोनों मृतक

विज्ञापन

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इन बदमाशों ने जोहरखेड़ा गांव के सरपंच मनोज और उनके लोगों पर गोलियां चलाई थीं। इस हमले में सरपंच मनोज और जौनपुर गांव के रॉकी गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola