Haryana News: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 पार हो चुका है। प्रदूषण और दमघोंटू हवा के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद सरकार ने ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू की हैं। वहीं, 5वीं क्लास तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब हरियाणा ने भी ऐसा ही निर्णय लिया है। शनिवार शाम को 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला अगले आदेशों तक लिया है। अब बच्चे घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। टीचर्स ऑनलाइन क्लास लेंगे। हरियाणा के कई जिलों में भी प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
यह भी पढ़ें:सास, बहू और साजिश… पत्नी ने किया था इंस्पेक्टर की मां का कत्ल, पुलिस को बताई थी ये कहानी… ऐसे खुला राज
जिसके बाद अब छोटे बच्चों की हेल्थ को लेकर सरकार ने फैसला लिया है। अगले आदेशों तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी। हालात सामान्य होने के बाद स्कूल लगेंगे। हरियाणा सरकार ने इस बाबत सभी उपायुक्तों को भी पत्र जारी कर दिया है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान तीन (GRAP-3) की पाबंदियों को लेकर फैसला लिया गया है। फिलहाल एक्यूआई गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि ग्रैप के नियमों के अनुसार शहरी और ग्रामीण इलाकों के एक्यूआई का अलग-अलग आकलन किया जाए। बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी बच्चों के लिए भी स्कूल बंद करने का फैसला रिपोर्ट आने के बाद लिया जा सकता है।
पिछले साल भी बंद हुए थे स्कूल
स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को लेकर अपनी तैयारियां रखें। प्रदूषण की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए फैसला लिया गया है। बता दें कि पिछले साल भी हरियाणा के कई जिलों में प्रदूषण के कारण स्थिति खराब हो गई थी। जिसके बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। दिल्ली में ग्रैप-3 के अनुसार गैर जरूरी खनन और निर्माण कार्यों पर भी रोक लगाई गई है।
यह भी पढ़ें:135 लोगों की हत्या के आरोपी का राजकोट में सम्मान, लोगों ने लड्डुओं से तौला; जानें मामला
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
6 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
8 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
10 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
13 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines