Exit Poll: हरियाणा में बीजेपी के साथ कैसे हो गया खेल! जानें 5 बड़े कारण

Haryana Exit Poll Result Analysis: हरियाणा में बीजेपी के साथ खेला होता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के अनुमानों ने उसकी चिंता बढ़ा दी है। एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। उसे 20-25 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को यहां बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

Narendra Modi Amit Shah

PM नरेंद्र मोदी-गृह मंत्री अमित शाह। (File Photo)

विज्ञापन

Haryana Exit Poll Result Analysis: हरियाणा की 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव हुआ। इसका नतीजा 8 अक्टूबर को आएगा, लेकिन शनिवार को एग्जिट पोल के अनुमानों ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। यहां कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस को 90 में से 50+ सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 20 से 25 सीटों के बीच सिमट सकती है। आईएनएलडी को 4, जेजेपी को 2 और अन्य को 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौनसे कारण हैं, जिनकी वजह से बीजेपी 10 साल बाद सत्ता से बाहर हो सकती है।

Advertisment

सत्ता विरोधी लहर 

अगर बीजेपी को हार मिलती है तो ये माना जाना चाहिए कि सत्ता विरोधी लहर ने काम किया। कई जगहों पर बीजेपी के उम्मीदवारों का भारी विरोध रहा। उन्हें गांवों में घुसने तक नहीं दिया गया। बीजेपी नेताओं पर गांव के लोगों के काम नहीं करने के आरोप लगे। यही वजह है कि बीजेपी जनता का भरोसा जीतने में कामयाब होती दिखाई नहीं दे रही है।

पूर्व सीएम के व्यवहार में बदलाव 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की छवि वैसे तो बेहतर है, लेकिन कहा जाता है कि पिछले कुछ समय में उनके व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। सार्वजनिक मंच पर वे इस तरह का व्यवहार करते नजर आए जिससे वोटरों का मन बदला। हाल ही में वे एक युवक पर भड़कते हुए नजर आए थे। उनका इस तरह व्यवहार बीजेपी के खिलाफ गया।

विज्ञापन

किसान-जवान-पहलवान 

किसानों, पहलवानों और जवानों के मुद्दे पर बीजेपी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। जिससे किसान खासे नाराज नजर आए। किसानों को लेकर बीजेपी नेताओं के कई अनर्गल बयान भी सामने आए। दूसरी ओर, कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान धरने पर बैठे। उनके खिलाफ जब ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ये आग भड़क गई। पहलवान विनेश फोगाट के मुद्दे ने भी इसमें बड़ी भूमिका अदा की। वहीं बीजेपी को अग्निवीर योजना का भी खामियाजा उठाना पड़ा। दरअसल, हरियाणा के किसानों के परिवारों से काफी संख्या में सेना के जवान निकलते हैं। सेना में इनकी 5 फीसदी से हिस्सेदारी माना जाता है। हरियाणा के लोगों का मानना था कि अग्निवीर से उन्हें नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को खूब भुनाया।

विज्ञापन

जाट वोटरों की नाराजगी 

हरियाणा में जाट वोटरों की नाराजगी बीजेपी को ले डूबी। कांग्रेस ने यहां ज्यादातर टिकट जाट नेताओं को दिए। प्रदेश की 57 सीटों पर 10 प्रतिशत से ज्यादा जाट बिरादरी है। ऐसे में ये बड़ी भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव में जहां जाट वोटरों को अपने साथ किया, तो वहीं दलित और अल्पसंख्यकों के बीच भी पैठ बनाई। जबकि बीजेपी के ओबीसी वोटरों में भी सेंध लगती नजर आई। फिर जब मुख्यमंत्री बदला गया तो किसी जाट नेता को कुर्सी नहीं दी गई। बीजेपी ने नायब सिंह सैनी पर भरोसा जताया। वे पिछड़ी जाति (ओबीसी) से आते हैं।

विज्ञापन

बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा 

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के साथ ही अलावा बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा उठाया। वह इसमें काफी हद तक कामयाब होती नजर आ रही है। वहीं बीजेपी को जाटों को डिवाइड कर ओबीसी को अपने साथ रखने की रणनीति भी काम नहीं कर पाई। बीजेपी ने हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में 2005 में गोहाना और 2010 में मिर्चपुर कांड के मुद्दे को भुनाने की कोशिश की, लेकिन वह इन मुद्दों पर मात खाती नजर आ रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ