---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, हाईकमान तय करेगा CM; चुनाव के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने किया दावा

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार बनाने का दावा किया है। एग्जिट पोल को लेकर हुड्डा ने कहा कि कभी ये ठीक निकलते हैं, कभी गलत। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

---विज्ञापन---

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भूपेंद्र हुड्डा ने किया है। न्यूज24 के साथ खास बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 8 अक्टूबर को नतीजे आने के बाद सीएलपी की बैठक होगी। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान तय करेगा कि सीएम कौन बनेगा। विशाल अंग्रिश ने उनसे खास बातचीत की। हुड्डा से जब पूछा गया कि क्या ये दीपेंद्र और भूपेंद्र की जोड़ी का कमाल है? इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि ये सभी कांग्रेस नेताओं की मेहनत का परिणाम है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। जिसका लाभ पार्टी को मिला। एग्जिट पोल आते हैं। कई बार ठीक निकलते हैं, कई बार गलत। लेकिन इस बार उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। यह दावा वे लंबे समय से करते रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Haryana के पिछले चुनावों से कैसे अलग है 2024 का विधानसभा चुनाव, 10 पॉइंट्स में समझें

---विज्ञापन---

आपने 70 सभाएं कीं और कौन से मुद्दे रहे, जिनके सहारे अब सरकार बनने की उम्मीद आपको है। इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि 2005 से 2014 तक उनकी सरकार रही। दो टर्म बीजेपी ने सरकार चलाई। लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं किया। कोई ऐसी उपलब्धि नहीं, जो ये सरकार बता सके। हरियाणा प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय से लेकर हर मामले में नंबर 1 था। आज वह प्रदेश बेरोजगारी, अपराध और नशे में नंबर वन बन चुका है। आज खिलाड़ी और किसान परेशान हैं। ये लोग कह रहे हैं कि किसानों की आमदनी को दोगुनी कर देंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया।

किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ

आमदनी दोगुनी तो नहीं की, लेकिन लागत कई गुना बढ़ा दी। कांग्रेस के समय कई चीजों पर टैक्स नहीं था। इन लोगों ने टैक्स थोप दिया। अब हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। आज हरियाणा की राजनीति किसान, जवान और पहलवान के ऊपर घूम रही है। उनके साथ न्याय नहीं हुआ। सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कहां हुआ है न्याय? हरियाणा का किसान लोगों का पेट पालता है। उनको लेकर कोई स्कीम ठीक नहीं बनी। किसान आंदोलन में कई किसान मारे गए। उनके साथ न्याय नहीं हुआ।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:BJP ने बीच वोटिंग सावित्री जिंदल को पार्टी से निकाला, 3 और बागियों पर गिरी गाज, 6 साल के लिए निष्कासित

First published on: Oct 05, 2024 07:49 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola