रोहतक में गैस की किल्लत से परेशान होटल और रेस्टोरेंट, सिलेंडर न मिलने से चूल्हे पर चढ़ी कढ़ाई

रोहतक में गैस की कमी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट तक पहुंच गया है. सिलेंडर न मिलने से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा है, वहीं कोयला महंगा होने से खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है.

Untitled design - 2026-03-20T155308.461

मिडिल ईस्ट में भारी तबाही कि आंच जहां रसोई तक पहुंची थी तो वही अब रेस्टोरेंट व होटल तक भी पहुंच गई है, आलम यह है की गैस सिलेंडर न मिलने के चलते रेस्टोरेंट में लकड़ी के चूल्हे पर कढ़ाई चढ़ानी पड़ गई है यही नहीं कोयला भी महंगा होने के चलते अब रेस्टोरेंट मालिक खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ाने की तैयारी में है, यही नहीं रेस्टोरेंट मालिकों ने तो यह भी आरोप लगा दिए की ब्लैक में ₹3000 का सिलेंडर मिल रहा है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच में संघर्ष जल्दी नहीं थमा तो देश में पेट्रोल डीजल के अलावा गैस की भारी किल्लत सामने आने वाली है ऐसे में जहां धीरे-धीरे गैस सिलेंडर रसोई से दूर होता जा रहा है तो वहीं रेस्टोरेंट व होटल में भी गैस की किल्लत साफ नजर आ रही है रोहतक के सुभाष चौक पर स्थित छोले भटूरे बनाने वाले एक रेस्टोरेंट पर तो लकड़ी का चूल्हा जलाया गया है.

विज्ञापन

उसी में आने वाले ग्राहकों को छोले भटूरे बनाकर खिलाएं जा रहे हैं लेकिन अब रेस्टोरेंट मालिको ने तो यह भी कहा है कि जहां ब्लैक में ₹3000 का सिलेंडर मिल रहा है वही कोयले के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है जिसे चूल्हा महंगा हो गया है और खाने पीने के दाम भी बढ़ाने पड़ेंगे.

विज्ञापन

रेस्टोरेंट पर काम करने वाले प्रेम और रेस्टोरेंट के मालिक जतिन ने बताया कि गैस की कमी के कारण नहीं मिल रही जिसके चलते लकड़ी का चूल्हा खरीदा और कोयला व लकड़ी की सहायता से खाना बनाया जा रहा है ताकि वह अपने ग्राहकों को खाना परोस सके. उन्होंने कहा कि लकड़ी कोयला तक महंगा हो गया है धीरे-धीरे महंगाई के कारण खाने-पीने के दाम भी बढ़ाने पड़ेंगे ताकि गुजारा हो सके. उन्होंने कहा कि गैस की भारी किल्लत है जिसके कारण सिलेंडर नहीं मिल रहा इसलिए लकड़ी का चूल्हा जलाया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ