फरीदाबाद में स्टंट करते समय खाई में गिरी थार, 15 साल के लड़के की मौत

फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र स्थित गांव सिरोही के पहाड़ पर मंगलवार दोपहर के समय स्टंट करते समय थार खाई में गिर गई. इस दौरान हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.

faridabad thar accident (1)

फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र स्थित गांव सिरोही के पहाड़ पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. पहाड़ी इलाके में स्टंट करते समय थार गाड़ी करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 15 वर्षीय किशोर सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक और एक अन्य किशोर घायल हो गए.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक सोहन नौवीं कक्षा का छात्र था. उसके पिता प्रमोद एक निजी उद्योग में कार्यरत हैं और परिवार करनेरा की बालाजी कॉलोनी में रहता है. बेटे की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया. घायलों में 20 वर्षीय विकास और 16 वर्षीय हेमंत शामिल हैं. दोनों का इलाज धौज स्थित अलफलाह अस्पताल में चल रहा है.

एक महीने पहले खरीदी थी थार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोहन के घर के पीछे गली में रहने वाले विकास के परिवार ने करीब एक महीने पहले ही थार गाड़ी खरीदी थी. गाड़ी को 20 वर्षीय विकास चला रहा था.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर विकास ने सोहन और हेमंत को साथ चलने के लिए कहा और तीनों घूमने निकल पड़े. बताया जा रहा है कि वे मेन सड़क छोड़कर करीब एक किलोमीटर अंदर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच गए.

इस दौरान सभी मेन सड़क को छोड़कर पहाड़ी क्षेत्र में थार को लेकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पहाड़ी इलाके में थार गाड़ी खड़ी की और स्टंट करते हुए फोटो-वीडियो बनाने लगे. इस दौरान विकास ने गाड़ी में आगे बढ़ने के बजाय गलती से पीछे के रिवर्स गियर लगा दिए, जिससे उसकी गाड़ी पीछे लुढ़कने लगी और खाई में जा गिरी. इस हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ