---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

Poll Of Polls: हरियाणा में कांग्रेस के हुए जवान-किसान-पहलवान! बीजेपी को दिया झटका

Haryana Poll Of Polls: हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुमान आ चुके हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। जबकि बीजेपी सत्ता से बाहर होती दिख रही है।

---विज्ञापन---

Haryana Poll Of Polls: हरियाणा की सत्ता का फाइनल मुकाबला पूरा हो चुका है। जनता का नतीजा ईवीएम में कैद हो गया है। राज्य की 90 सीटों पर शनिवार को एक चरण में चुनाव हुए। इसके बाद एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ गए। इसके अनुसार, प्रदेश की 90 सीटों में से कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। जबकि बीजेपी 10 साल बाद सत्ता से बाहर होती दिख रही है। कांग्रेस को 50 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बीजेपी को 25 प्लस सीटें मिल सकती हैं। आईएनएलडी को 4, जेजेपी को 2 और अन्य को 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं सभी पोल्स यानी पोल ऑफ पोल्स में क्या तस्वीर नजर आ रही है?

किसने किसको दीं कितनी सीटें?

हरियाणा के लिए 9 पोल ऑफ पोल्स के अनुमान सामने आए हैं। दैनिक भास्कर के अनुसार, बीजेपी गठबंधन को 19-29, कांग्रेस गठबंधन को 44-54 और अन्य को 1-9 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, कांग्रेस को 59 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि बीजेपी को 21 और अन्य को 2-6 के बीच सीटें मिल सकती हैं।

---विज्ञापन---

ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 57 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि बीजेपी को 27 और अन्य को 0-6 के बीच सीटें मिल सकती हैं। सीएनएन 24 के अनुसार, कांग्रेस को 59, बीजेपी को 21 और अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल की बात करें तो कांग्रेस को 55-62, बीजेपी को 18-24 और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पिछले चुनाव में रही किंगमेकर, क्या इस बार जीरो पर सिमट जाएगी JJP?… चौंका रहे एग्जिट पोल के आंकड़े

पीपुल्स पल्स के अनुसार, कांग्रेस को 49-61, बीजेपी को 20-32 और अन्य को 0-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं डेटांश-रेड माइक के एग्जिट पोल में बीजेपी को 50-55, कांग्रेस को 20-25 और अन्य को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है। पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 51-61, बीजेपी को 27-35 और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं। मनी कंट्रोल के एग्जिट पोल की बात करें तो कांग्रेस को 58, बीजेपी को 24 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।

---विज्ञापन---

क्या हैं पोल ऑफ पोल्स के अनुमान 

इस तरह पोल ऑफ पोल्स के नतीजों की बात करें तो कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा (46 सीट) अच्छी तरह से पार करती नजर आ रही है। कांग्रेस को पोल ऑफ पोल्स में 57 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी 25 सीटों तक सिमट सकती है। अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, हाईकमान तय करेगा CM; चुनाव के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने किया दावा

---विज्ञापन---

जवान-किसान-पहलवान बने कांग्रेस की संजीवनी 

अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं और कांग्रेस की सरकार बनती है तो कहा जाना चाहिए कि उसे जवान-किसान और पहलवान का साथ मिला। किसानों और पहलवानों के प्रदर्शन ने इसमें बड़ी भूमिका अदा की। जबकि जवानों यानी अग्निवीर का मुद्दा भी कांग्रेस के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर खूब सवाल उठाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि अग्निवीर मजदूर बन जाएंगे। उन्होंने अडानी डिफेंस में अग्निवीर का पैसा जाने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें: BJP ने बीच वोटिंग सावित्री जिंदल को पार्टी से निकाला, 3 और बागियों पर गिरी गाज, 6 साल के लिए निष्कासित 

First published on: Oct 05, 2024 08:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola