Haryana Crime News: प्रेमी से शादी के लिए कनाडा से हरियाणा आना एक युवती को भारी पड़ गया। पिछले साल जून में प्रेमी ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को अपने खेत में दफना दिया था। मामले की जांच कर रही भिवानी की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने बुधवार को इसका खुलासा किया।
पुलिस ने बताया कि युवती अपने प्रेमी से शादी के लिए कनाडा से भारत आई थी। मृतका की पहचान 23 साल की नीलम के रूप में की गई है। आईईएलटीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नीलम जनवरी 2022 में एजुकेशन वीजा पर कनाडा गई थी।।
आरोपी प्रेमी को पुलिस ने यूपी से दबोचा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 2 अप्रैल को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील ने मोनिका का अपहरण करने और उसकी हत्या करने की बात कबूली है। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने उसके खेत से नीलम का कंकाल बरामद किया।
सीआईए-2 भिवानी के प्रभारी रविंद्र कुमार के मुताबिक, आरोपी सुनील पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देने से एक महीने पहले यानी मई 2022 में सुनील ने गाजियाबाद के एक मंदिर में मोनिका से शादी की थी।
नीलम की बहन ने दर्ज कराई थी शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम की बहन रोशनी ने पिछले साल जून में अपनी बहन के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन शिकायत के बाद कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच कार्रवाई न होने से परेशान नीलम के परिजन हरियाणा के गृह मंत्री से मिले, जिसके बाद मामले की जांच अपराध जांच एजेंसी को ट्रांसफर किया गया।
और पढ़िए – Pune Triple Murder Case: देवर ने भाभी और उसके बच्चों को मौत के घाट उतारा, सबूत मिटाने के लिए शव जलाए
10 फीट गहर गड्डे से निकाला कंकाल
आरोपी सुनील से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने पिछले साल जून में नीलम के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। सीआईए ने बताया कि मोनिका का कंकाल गनौर के गढ़ी-झंझरा मार्ग के नजदीक मंगलवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने नीलम के कंकाल को सुनील के खेत में 10 फुट गहरा गड्डा खोदकर निकाला। अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines