Faridabad: 11वीं के छात्र को 14 बार चाकुओं से गोदा, बहन के साथ समोसे लेने गया था मार्केट

Faridabad student fatally stabbed 14 times at market: पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है। बहन की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है।

Crime News
विज्ञापन

Faridabad student fatally stabbed 14 times at market: फरीदाबाद में एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू से बुरी तरह गोदकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि शरीर पर चाकू से 14 वार किए गए थे, जिससे छात्र की आंतें तक बाहर निकल आई थीं। बुरी तरह घायल छात्र को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दमतोड़ दिया।

पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया 

फिलहाल प्राथमिक जांच में पुलिस मामला आपसी रंजिश का बता रही है। वारदात के दौरान मृतक अपनी बहन के साथ मार्केट में समोसे लेने गया था। इस दौरान हमलावरों ने उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर दी। मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्र के मरने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बहन के साथ पड़ोस की दुकान से समोसे लेने गया था अंशुल 

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी का है। मृतक की पहचान अंशुल के रूप में हुई है। 24 दिसंबर को अंशुल अपनी बहन के साथ घर के पास गली नंबर 11 में समोसे लेने गया था। आरोप है कि इस दौरान हिमांशु, राहुल समेत अन्य एक दर्जन युवक आए और अंशुल पर हमला बोल दिया।

घटनास्थल के असपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हमलावरों ने अंशुल के चाकू से कई वार किए। बताया जा रहा है कि वारदात घटनास्थल के असपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार मौके से फुटेज एकत्रित की जा रही हैं। अंशुल की कुछ दिन पहले भी हमलावर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। परिजनों के बयान लिए गए हैं। मामले की जांच के लिए 2 टीमें बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि एक आरोपी हर्ष 17 दिसंबर को ही जेल से छूटकर आया है, उस पर पहले से लूट का मामला दर्ज है। इस बात की जांच की जा रही है कि वह स्कूल में पढ़ रहा था या वह स्कूल छोड़ चुका था। अंशुल की 25 दिसंबर को अस्पताल में मौत हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ