हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन है रोमिल वोहरा? जिसका दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हुआ एनकाउंटर

Delhi-Haryana Border Encounter: गुड़गांव में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर STF और गैंगस्टर रोमिल वोहरा के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तिहरे हत्याकांड के वॉन्टेड रोमिल वोहरा की मौत हो गई। उसके सिर पर रोमिल पर 2 लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन
मुठभेड़ में वॉन्टेड रोमिल वोहरा की मौत (News24 GFX)

Delhi-Haryana Border Encounter: गुड़गांव में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बदमाश रोमिल वोहरा के बीच काफी देर तक गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस ने बदमाश रोमिल वोहरा को मार गिराया। वहीं 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मालूम हो कि रोमिल वोहरा यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में वॉन्टेड था। रोमिल पर 2 लाख रुपये का इनाम था। अंबाला STF के DSP अमन कुमार ने खुद इस एनकाउंटर की जानकारी दी है।

ऐसे हुआ रोमिल का एनकाउंटर

DSP अमन कुमार ने बताया कि हरियाणा STF को एक मुखबिर से रोमिल वोहरा के ठिकाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हरियाणा STF की टीम ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास रोमिल वोहरा की तलाश शुरू कर दी और इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान बचकरभागने के लिए रोमिल ने STF पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद STF टीम की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान STF और रोमिल वोहरा के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। इसी बीच STF की जवाबी कार्रवाई में रोमिल वोहरा की मौत हो गई। इस दौरान पुलिस के जवान भी घायल हो गए।

लंबे समय से था पुलिस की रडार पर

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रोमिल काला राणा-नोनी राणा गैंग के सक्रिय शूटरों में से एक था। उसने 8 महीने पहले ही इस गैंग को जॉइन किया था। रोमिल वोहरा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिसको लेकर वह काफी लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में रोमिल वोहरा ने कई अपराधों को अंजाम दिया है। हत्या, लूट और फिरौती जैसे कई गंभीर अपराध शामिल हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में कौन है 9वां आरोपी? शिलांग पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

22 साल की उम्र में की थी 4 हत्याएं

इसके अलावा वह यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में भी वॉन्टेड था। हरियाणा पुलिस काफी लंबे समय से उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके ऊपर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। रोमिल ने छोटी सी उम्र में कई बड़े-बड़े अपराधों को अंजाम दिया है। उसने सिर्फ 22 साल की उम्र में 4 हत्याएं की थीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola