हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दो साल के मासूम बच्चे के साथ दंपति ने की सामूहिक आत्महत्या, सामने आई ये वजह

पड़ोसियों के अनुसार मृतक परिवार ने फॉरेक्स निवेश में काफी पैसा लगाया था, जिससे वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे।

विज्ञापन

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात

वलसाड जिले के उमरगाम के सोलसुम्बा क्षेत्र में एक परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या की घटना सामने आई है। पति, पत्नी और मात्र दो साल के मासूम बच्चे की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गहराई से जांच शुरू कर दी है। ये घटना वलसाड जिले के उमरगाम के बाहरी इलाके में स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट की है।

अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर सुबह काफी देर तक एक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और अंदर से आवाज देने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों और मृतकों के परिचितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई चौंक गया।

विज्ञापन

फांसी से झूल रहा था शव, पुलिस अभी नहीं कर रही ज्यादा जानकारी शेयर

घर के अंदर पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। परिवार के मुखिया शिवम विश्वकर्मा, उनकी पत्नी आरती और उनका दो साल का मासूम बच्चा मृत पाए गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय शिवम विश्वकर्मा फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे की लाश भी घर में ही पाई गई। सूचना मिलने पर वलसाड जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उमरगाम पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी।

झांसी का रहने वाला है परिवार 

जांच में सामने आया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं लगा है। लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से परिवार बाहर कम देखा गया और कुछ परेशान सा लग रहा था। पुलिस ने पड़ोसियों और मृतक के परिचितों से पूछताछ शुरू की है। शुरूआती पूछताछ में पता चला की नीलकंठ अपार्टमेंट में रहने वाला यह परिवार मूल रूप से झांसी का रहने वाला था।

विज्ञापन

पड़ोसियों और परिचितों के अनुसार शिवम ने किया था बड़ा निवेश

पड़ोसियों के अनुसार शिवम विश्वकर्मा उमरगाम की एक कंपनी में काम करते थे और उनका पड़ोसियों से अच्छे संबंध थे। वे एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और सभी के साथ घुल-मिलकर रहते थे। हालांकि, पड़ोसियों और परिचितों के अनुसार शिवम ने फॉरेक्स निवेश (Forex Investment) में बड़ा पैसा लगाया था, जिससे वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे।

आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा

पुलिस को संदेह है कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। इस मामले में पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके। मृतक शिवम के एक मित्र के अनुसार, उनका फॉरेक्स मार्केट में बड़ा निवेश था, लेकिन हाल ही में वैश्विक बाजार में भारी मंदी के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola