हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Vadodara Bridge Collapse Update: पुल हादसे में 15 शव बरामद, अभी भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Vadodara Bridge Collapse Update: बीते दिन गुजरात के वडोदरा में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। दरअसल, वडोदरा में एक नदी पर बना गंभीरा पुल गिर गया, जिसमें अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

Vadodara Bridge Collapse Update: 9 जुलाई को गुजरात के वडोदरा में गंभीरा पुल गिर गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 15 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया हादसे वाली जगह पर पहुंचे हैं। अभी भी टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में अभी बढ़ोतरी हो सकती है।

बीते दिन हुआ था हादसा

वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल गिर गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन में 15 शवों को बरामद कर लिया गया है। अभी भी हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू किया जा रहा है। पुल की आज सुबह की ताजा तस्वीरें समने आई हैं, जहां पर पुलिसकर्मियों को देखा जा सकता है। वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया भी जगह का मुआयना करने के लिए पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा, नदी में गिरीं 3 गाड़ियां; 11 की मौत

लाखों लोग प्रभावित

यह पुल वडोदरा और आणंद को जोड़ने का काम करता है। इसके गिरने से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। दो जिलों का कनेक्शन टूटने से लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है। इस हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, बीते दिन रिपोर्ट्स सामने आई कि इस पुल को बहुत समय से मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। यह पुल करीब 43 साल पहले बनाया गया था, जो 100 गांवों के लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर आने जाने का जरिया था।

बढ़ गई संख्या 

वडोदरा के गंभीर ब्रिज दुर्घटना मामले में लगातार दूसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF टीम को रेस्क्यू के दौरान एक और शव मिला है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

ये भी पढ़ें: कितना पुराना है वडोदरा में गिरा पुल? दो जिलों का टूटा कनेक्शन, 100 गांव प्रभावित

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें