Vadodara Boat Capsize Incident: 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 6 गिरफ्तार; पुलिस कमिश्नर ने बताई हादसे की पूरी कहानी

Vadodara Boat Capsize Incident: वडोदरा की हरनी मोटनाथ झील में हुए नाव हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने हादसे की पूरी कहानी बताई है।

Vadodara Boat Capsize Incident Who is responsible for death of children

Vadodara Boat Capsize Incident : हरनी झील में स्कूली बच्चों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा

Vadodara Boat Capsize Incident: गुजरात के वडोदरा जिले में 18 जनवरी को हरनी मोटनाथ झील में बोटिंग करते समय 14 लोगों की मौत हो गई। इसमें 12 बच्चे और दो शिक्षक शामिल हैं। ये सभी पिकनिक मनाने के लिए यहां आए हुए थे। बताया जाता है कि नाव पर 26 लोग सवार थे, जबकि बैठने की क्षमता 16 लोगों की थी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने शनिवार को बड़ी जानकारी दी।

विज्ञापन

18 आरोपियों के खिलाफ FIR 

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसमें से एक आरोपी की मौत हो गई। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे गहन पूछताछ के दौरान पता चला कि दिन-प्रतिदिन की वित्तीय गतिविधियों की रिपोर्टिंग परेश शाह और नीलेश जैन को की जाती थी। हमें इसके दस्तावेजी सबूत भी मिले।

विज्ञापन

‘नाव संचालक केवल तैरना जानता था’

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नाव संचालक केवल तैरना जानता था। उसके पास नाव चलाने की कोई योग्यता नहीं थी। उन्हें नीलेश जैन ने वहां तैनात किया था। कमिश्नर ने बताया कि नाव पर सवार सहायक को तैरना भी नहीं आता था। ये सभी बातें लापरवाही को दर्शाती हैं। इसलिए आरोपियों के लिए एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया गया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि का किया ऐलान

विज्ञापन

नाव हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया था। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की थी। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा जिला मजिस्ट्रेट से विस्तृत जांच कर 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी

मिली जानकारी के मुताबिक, नाव में सवार किसी भी शख्स ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा हुआ।  स्थानीय विधायक केउर रोखड़िया ने जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ