गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी नाव पलटी; अबतक 16 की मौत; PM मोदी ने जताया शोक

Children drowned in pond in Vadodara: वडोदरा में तालाब के अंदर स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट जाने से अब 16 लोगों की मौत होने की खबर है। पीएम मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

children drowned in the pond

गुजरात के वडोदरा में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत

विज्ञापन

Children drowned in pond in Vadodara: गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को एक तालाब में बच्चों से भरी नाव पलटने से कई बच्चों के डूबने की खबर सामने आ रही है। हरनी स्थित वोट नाथ तालाब में स्कूली बच्चे वोटिंग करने गए हुए थे। इसी दौरान हुए हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 14 बच्चे और दो शिक्षक शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये मिलेंगे।

पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक,  नाव में 20 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक सवार थे। पुलिस और तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल, गोताखोर और दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी स्कूली बच्चे न्यू सनराइज स्कूल के बताए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि नाव में केवल 16 बच्चों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन लापरवाही दिखाते हुए 26 बच्चों को बैठा दिया गया। यही वजह है कि इतना बड़ा हादसा हो गया। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

बिना लाइफ जैकेट के बच्चों को नाव में बिठाया

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वडोदरा के कलेक्टर ए बी गोर और पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत भी मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती जांच में मामले में वडोदरा नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि वोटिंग करते समय स्कूली बच्चों को लाइफ जैकेट भी नहीं पहनाई गई थी, जोकि सबसे जरूरी होता है। तालाब में वोटिंग कराने का ठेका कोटिया कंस्ट्रक्शन कंपनी का दिया गया था। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ