---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

देश में इबोला वायरस की दस्तक? अहमदाबाद में मिला संदिग्ध मरीज, अफ्रीका से लौटे 3 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

Ebola Virus in Ahmedabad: इबोला वायरस का संदिग्ध मरीज मिला है, जिसके संपर्क में 2 लोग भी आ गए हैं। तीनों शख्स गुजरात के अहमदाबाद निवासी हैं। बैंक कर्मचारी हाल ही में कांगो से लौटा था। लेकिन जांच रिपोर्ट में अभी तक संक्रमण होने की पुष्टि नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

इबोला वायरस ने देश में दस्तक दे दी है। गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध मरीज मिला है, जिसे क्वारंटाइन कर दिया गया है। प्रदेश के आरोग्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने इसकी जानकारी दी और बताया कि हाल ही में अमीरी लोकाला नामक 37 वर्षीय बैंककर्मी अफ्रीका के कांगो से मुंबई होते हुए वडोदरा आया था। उसे एहतियात के तौर पर अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। उसके संपर्क में आए 2 लोगों की जांच भी की गई है और अब तीनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

भारत में ‘इबोला’ को लेकर अलर्ट, जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी, जानें अफ्रीकी देशों में वायरस फैलने के बाद कैसे हालात?

---विज्ञापन---

तीनों लोग 11 दिन तक एकांतवास में रहेंगे

मंत्री पानशेरिया ने बताया कि हालांकि अभी तक लोकाला के संक्रमण से ग्रस्त होने की टेस्ट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच प्रक्रिया जारी है और सभी आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं। उसके संपर्क में आए दोनों लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से डॉक्टर सुनील मूसा हैं, जो अमीरी लोकाला के संपर्क में थे। तीनों लोग 11 दिन तक एकांतवास में रहेंगे। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इबोला वायरस एडवाइजरी को फॉलो करें।

अफ्रीकी देशों में फैला है इबोला वायरस

बता दें कि वर्तमान में इबोला वायरस मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के देशों में फैला है। कांगो, युगांडा, सूडान, गैबॉन, गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन इस वायरल की चपेट में हैं। विश्व स्वास्य संगठन ने इबोला वायरस फैलने के मद्देनजर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी लागू करके दुनिया के सभी देशों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। वर्तमान में वायरस मुख्य रूप से अफ्रीका के युगांडा और कांगो में फैल रहा है, जहां अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 लोग ग्रस्त हैं।

---विज्ञापन---

बार-बार पेट खराब होने का मतलब इबोला वायरस तो नहीं? शुरुआती इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

भारत सरकार और DGCA की एडवाइजरी

बता दें कि भारत सरकार और DGCA ने भी इबोला वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। भारत सरकार ने देश के सभी एयरपोर्ट, बंदरगाहों, बॉर्डर से अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अफ्रीकी देशों से आने जाने वाली एयरलाइंस को भी प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है। सफर के दौरान बीमार होने वाले लोगों को एकांतवास में रखने का निर्देश है। PPE किट, मास्क और ग्लव्स विमान में रखने का निर्देश भी है, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके।

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2026 09:36 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola