Surat Teacher Mitul Trivedi Chandrayaan-3 ISRO: ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद; भारत के मून-मिशन चंद्रयान-3 में एक के बाद एक सफलताएं हाथ लग रही हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मून मिशन पर नित-नई जानकारी प्रदान कर रहा है। वहीं चंद्रयान-3 के नाम पर फर्जीवाड़ा भी सामने आया है।
क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
सूरत के ट्यूशन टीचर मितुल त्रिवेदी चंद्रयान-3 को डिजाइन करने के दावों में फंस गए हैं। सूरत पुलिस ने घटना के बाद जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। सूरत पुलिस ने इसके बाद इसरो से संपर्क किया था। जानकारी के अनुसार, इसरो ने बताया कि पत्र पर गलत हस्ताक्षर किए गए हैं।
एमकॉम तक की है पढ़ाई
मितुल त्रिवेदी ट्यूशन कक्षाएं संचालित करते हैं। उन्होंने ट्यूशन के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लुभाने के लिए खुद को वैज्ञानिक बताया। जबकि मितुल त्रिवेदी ने एमकॉम तक पढ़ाई की है। अब पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि मितुल ने दस्तावेज किस तरह से बनाए थे।
इसरो उपलब्ध कराएगी जानकारी
खास बात यह है कि इसरो भी इस मामले में पूरा सहयोग कर रही है। आने वाले दिनों में इसरो इस संबंध में सारी जानकारी क्राइम ब्रांच को मुहैया कराएगी। मितुल त्रिवेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 465, 468, 671 और 419 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसओजी पुलिस को सौंपी गई है। मितुल ने पुलिस को बताया कि उसने एमकॉम तक पढ़ाई की है, लेकिन ये डिग्री भी असली है या नकली इस संबंध में भी जांच की जाएगी।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines