Virat Kohli Diamond Bat (ठाकुर भूपेंद्र सिंह): भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के दुनियाभर में फैंस हैं। लेकिन सूरत में एक ऐसा खास फैन है, जिसने विराट के लिए असली हीरे का बल्ला बनाया है। वह उन्हें यह कीमती बल्ला गिफ्ट करना चाहता है। यह बल्ला 1.04 कैरेट असली हीरे से बनाया गया है। हीरों के इस बैट की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।
बल्ला बनवाने के पीछे दो उद्देश्य
असली हीरे को बल्ले का रूप देने वाली कंपनी के निदेशक उत्पल मिस्त्री क्रिकेट फैन हैं। उन्होंने बताया कि इस बल्ले को बनाने के पीछे दो मकसद हैं। पहला कि वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर के प्रति अपना जुनून दिखाना चाहता है। दूसरा कि वह हीरों की गुणवत्ता के बारे में लोगों को जागरुक करना चाहता है।
कारोबारी उत्पल मिस्त्री ने बताया कि हीरे को बल्ले के आकार में काटा गया। फिर उसकी पॉलिश की गई। बैट को बनाने में इस बात का भी ख्याल रखा गया है कि वह असली लगे।
Diamond Bat
बल्ला बनाने में एक महीना लगा
इस बल्ले को सूरत के एक हीरा उद्योगपति ने तैयार किया है। असली हीरों वाला बल्ला बनाने के लिए पहले हमें कैरेट नेट बनाना पड़ता था। लेकिन तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं होने के बावजूद हमने 1.04 कैरेट का यह बल्ला तैयार किया है। एक महीने में यह असली हीरा क्रिकेट के बल्ले के आकार में तैयार हो गया है।
Utpal Mistry
बल्ले का माप 15 x5 मिमी
बल्ला 1.04 कैरेट असली हीरे से बना है। इसका माप 15 मिमी x 5 मिमी है। मतलब 15 मिमी लंबा और 5 मिमी चौड़ा है। इसे बनाने का ऑर्डर लेक्सस टेक्नोमिस्ट डायमंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को दिया गया था। बल्ले की कीमत 10 लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद: मटन बेचने वाले ने इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की को फंसाया, गर्भपात के बाद हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
4 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
17 hrs agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
3 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
3 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
8 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
9 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines